मांडर में पेड़ से लटका मिला युवक का शव

मांडर पुलिस ने गुरुवार को थाना क्षेत्र के करगे नयाटोली स्थित सरना बगीचा में एक पेड़ पर फांसी से लटके युवक रवि उरांव (32) पिता-सोमरा उरांव का शव बरामद किया.

मांडर. मांडर पुलिस ने गुरुवार को थाना क्षेत्र के करगे नयाटोली स्थित सरना बगीचा में एक पेड़ पर फांसी से लटके युवक रवि उरांव (32) पिता-सोमरा उरांव का शव बरामद किया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया. बताया जाता है कि युवक बुधवार की रात खाना खाने के बाद घर से रात करीब 10 बजे बाहर निकला था, लेकिन उसके बाद वापस नहीं लौटा था. गुरुवार की सुबह कुछ बच्चों ने पेड़ से लटका शव देखा, जिसके बाद परिजनों को जानकारी मिली. पेड़ के नीचे उसका चप्पल पड़ा था. रवि खेतीबारी करता था. परिवार में पत्नी समेत दो बच्चे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >