धार्मिक स्थलों को भी निगम कर रहा सेनेटाइज

धनबाद: कोरोना वायरस के संक्रमण को लेकर धार्मिक स्थलों को भी सेनेटाइज किया जा रहा है. रविवार को छाताटांड़ अंचल के वार्ड नंबर 11 व 12 में सभी मंदिरों को सेनेटाइज किया गया. इसके अलावा यहां फॉगिंग भी करायी गयी. नगर निगम के कार्यक्रम पदाधिकारी रितेश कुमार सिंह ने बताया कि रविवार को वार्ड नंबर […]

धनबाद: कोरोना वायरस के संक्रमण को लेकर धार्मिक स्थलों को भी सेनेटाइज किया जा रहा है. रविवार को छाताटांड़ अंचल के वार्ड नंबर 11 व 12 में सभी मंदिरों को सेनेटाइज किया गया. इसके अलावा यहां फॉगिंग भी करायी गयी. नगर निगम के कार्यक्रम पदाधिकारी रितेश कुमार सिंह ने बताया कि रविवार को वार्ड नंबर 11 व 12 में लगभग एक दर्जन मंदिरों को सेनेटाइज किया गया.

इस अभियान में अग्निशमक विभाग की छह गाड़ी लगायी गयी है. धनबाद में चार गाड़ी चल रह�� है. झरिया, व कतरास में एक-एक गाड़ी चलायी जा रही है. इसके अलावा हैंड स्प्रे से भी जगह-जगह सेनेटाइज किया जा रहा है. अग्निशमन की गाड़ी के साथ अग्निशमक विभाग के दो कर्मचारियों को लगाया गया है. इसके आलावा निगम के सफाई कर्मी भी इस अभियान में जुड़े हैं. प्रत्येक दिन छह-छह वार्ड में फोगिंग करायी जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >