अज्ञात कारणों से 30 घंटे कोयला ढुलाई ठप

सीएचपी-बचरा साइडिंग की कोयला ढुलाई अज्ञात कारणों से 30 घंटे तक बंद रही.

पिपरवार. सीएचपी-बचरा साइडिंग की कोयला ढुलाई अज्ञात कारणों से 30 घंटे तक बंद रही. जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर 12 बजे के बाद मालिकों ने अपने-अपने डंपरों को खड़े कर दिये. इस दौरान पेटी कांट्रेक्टर व डंपर मालिक बचरा स्टेडियम में जमे रहे. बाद में गुरुवार शाम छह बजे डंपरों का परिचालन पुन: शुरू हो गया. बंदी की वजह क्या थी? कोयला ढुलाई पुन: चालू कैसे शुरू हुई? कोई बात को नहीं जान रहा है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कांट्रेक्टर व पेटी कांट्रेक्टर के बीच भाड़ा को लेकर कुछ विवाद था. पेटी कांट्रेक्टर भाड़ा बढ़ोत्तरी की मांग कर रहे थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By JITENDRA RANA

JITENDRA RANA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >