सन 1857 में प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के महानायक थे बाबू कुंवर सिंह : जीएम

डकरा वीर कुंवर सिंह चौक पर मंगलवार को स्वतंत्रता सेनानी बाबू वीर कुंवर सिंह की जयंती को विजयोत्सव के रूप में सादगी से मनाया गया.

डकरा. डकरा वीर कुंवर सिंह चौक पर मंगलवार को स्वतंत्रता सेनानी बाबू वीर कुंवर सिंह की जयंती को विजयोत्सव के रूप में सादगी से मनाया गया. बाबू वीर कुंवर विचार मंच की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एनके एरिया के महाप्रबंधक दिनेश कुमार गुप्ता, विशिष्ट अतिथि के रूप में क्षेत्र के विभिन्न श्रमिक संगठन के लोग शामिल हुए. अतिथियो व प्रबुद्ध लोगों के अलावा मंच से जुड़े लोगों ने वीर कुंवर सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. सभी ने उनकी प्रतिमा के समक्ष खड़े होकर उनके त्याग, तपस्या, वीरता, अदम्य साहस और बलिदान को याद करते हुए उनके बलिदान को पीढ़ी दर पीढ़ी आगे बढ़ाने का संकल्प लिया. वक्ताओं ने कहा कि कुंवर सिंह 1857 के प्रथम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के सिपाही और महानायक थे. अन्याय विरोधी व स्वतंत्रता प्रेमी बाबू कुंवर सिंह कुशल सेना नायक थे. इनको 80 वर्ष की उम्र में भी लड़ने तथा विजय हासिल करने के लिए जाना जाता है. आज के दिन हम सभी को ऐसे महान स्वतंत्रता सेनानी के बताये मार्ग में चल कर एक आदर्श समाज निर्माण करने का संकल्प लेने की जरूरत है. मुख्य अतिथि ने सुझाव दिया कि चौक पर वीर कुंवर सिंह की वीरता लिखवा दिया जाये, ताकि लोग उनके बारे में जानकारी रखें. इसके पूर्व मंच द्वारा सभी अतिथियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया. संचालन अरविंद सिंह और धन्यवाद ज्ञापन मिथलेश कुमार सिंह ने किया. इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि राजन सिंह राजा, सुनील सिंह, गोल्टेन प्रसाद यादव, विनय सिंह मानकी, संजीत सिंह, विकास दुबे, शशि सिंह, शैलेश कुमार, गोपाल मिस्त्री विश्वकर्मा, पिंकू सिंह, मिथिलेश कुमार सिंह, हरेंद्र सिंह, मनोज सिंह, धर्मेंद्र सिंह, तनवीर आलम, कार्तिक पांडेय, सुरेन्द्र चौहान, अवधेश सिंह, शत्रुंजय सिंह, सागर राम आदि मौजूद थे.

विजयोत्सव के रूप में मनायी गयी बाबू वीर कुंवर सिंह की जयंती

लोगों ने कुंवर सिंह के बलिदान को पीढ़ी दर पीढ़ी आगे बढ़ाने का संकल्प लियाB

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >