कोरोना से जंग : होम डिलीवरी सेवा के बाद रांची जिला प्रशासन की एक और पहल, मेंटल हेल्थ हेल्पलाइन की शुरुआत

उपायुक्त रांची श्री राय महिमापत रे के निदेशानुसार होम डिलीवरी की सेवा शुरू करने के बाद जिला प्रशासन की ओर से एक और पहल की गई है. जिला प्रशासन रांची द्वारा मेंटल हेल्थ हेल्पलाइन शुरु किया गया है. जिसमें आप दोपहर 12ः00 बजे से शाम 5ः00 बजे तक कॉल कर सकते हैं.

रांची : नोवेल कोरोना वायरस के संभावित बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर रांची जिले में लॉक डाउन जारी है, रांची जिला प्रशासन हर संभव प्रयास कर रहा है, जिससे जिलेवासियों की परेशानी कम हो सके. उपायुक्त रांची श्री राय महिमापत रे के निदेशानुसार होम डिलीवरी की सेवा शुरू करने के बाद जिला प्रशासन की ओर से एक और पहल की गई है. जिला प्रशासन रांची द्वारा मेंटल हेल्थ हेल्पलाइन शुरु किया गया है. जिसमें आप दोपहर 12ः00 बजे से शाम 5ः00 बजे तक कॉल कर सकते हैं.

मेंटल हेल्थ हेल्पलाइन के लिए दो नंबर जारी किए गए हैं

ये नंबर हैं 9801114493 और 98801133966

उपायुक्त रांची श्री राय महिमापत रे ने कहा कि जिला प्रशासन रांची उन लोगों तक पहुंचने की कोशिश कर रहा है, जिन्हें मदद की ज़रूरत है. हमने लोगों की परेशानियों को समझने और उनकी मदद करने के लिए “मेंटल हेल्थ हेल्पलाइन“ लॉन्च किया है. आप हेल्पलाइन नंबरों पर हर दिन दोपहर 12ः00 बजे से शाम 5ः00 बजे तक फोन कर सहायता ले सकते हैं. हम जरूरत के समय में आपकी मदद के लिए आपके साथ खड़े हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pritish sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >