जाह्नवी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में वार्षिक खेलकूद आयोजित

जाह्नवी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर मैक्लुस्कीगंज में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.

मैक्लुस्कीगंज. जाह्नवी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर मैक्लुस्कीगंज में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसकी शुरुआत विद्यालय के प्रधानाचार्य लखन कुमार गुप्ता ने वंदना के पश्चात हनुमान जी की पूजा व श्रीफल का जलार्पण कर किया. विद्यालय की बहन मीनू कुमारी व भैया विशाल जलते मशाल को लेकर पूरे खेल परिसर की परिक्रमा की. तत्पश्चात कक्षा एल केजी से प्रभात तक के सभी भैया बहन, बैलून दौड़ प्रतियोगिता में भाग लेकर सभी प्रतिभागियों एवं दर्शकों में उत्साह व आनंद का संचार किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में रमाशंकर सिंह, संजय प्रसाद, ममता गुप्ता, सरिता गुप्ता, सुशीला कुजूर, विजय कुमार, सरिता गंझू, पिंकी कुमारी की अहम भागीदारी रही. खेलकूद प्रतियोगिता में विजयी भैया बहनो को पुरस्कृत किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ROHIT KUMAR MAHT

ROHIT KUMAR MAHT is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >