जेंडर रिसोर्स सेंटर की सलाहकार समिति गठित

खलारी प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में शुक्रवार को जेंडर रिसोर्स सेंटर (जीआरसी) अंतर्गत सलाहकार समिति का गठन किया गया.

प्रतिनिधि, खलारी.

खलारी प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में शुक्रवार को जेंडर रिसोर्स सेंटर (जीआरसी) अंतर्गत सलाहकार समिति का गठन किया गया. बैठक की अध्यक्षता बीडीओ प्रणव अंबष्ट ने की. इस दौरान 10 सदस्यीय सलाहकार समिति का गठन किया गया. जिसमें बीडीओ को अध्यक्ष तथा प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक (जेएसएलपीएस) रामअवतार महतो को संयोजक बनाया गया. समिति में पीएचसी खलारी के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ इरशाद, डालसा प्रतिनिधि सतपाल शर्मा, स्थानीय थाना प्रभारी, प्रखंड प्रमुख सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी शामिल किये गये. साथ ही प्रत्येक संकुल संगठन से प्रतिनिधि के रूप में सुनीता देवी, पार्वती कुमारी व पंचमी देवी को भी समिति में स्थान दिया गया. बैठक में लिंग आधारित हिंसा की रोकथाम, महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार के मामलों के समाधान तथा आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिए मार्गदर्शन पर विस्तार से चर्चा की गयी. इसके अलावा महिलाओं को न्याय दिलाने, कानूनी सहायता, चिकित्सा परामर्श उपलब्ध कराने और एक न्यायपूर्ण समाज के निर्माण पर विशेष जोर दिया गया. वक्ताओं ने कहा कि महिलाओं को समान अधिकार मिलना चाहिए. ताकि वे किसी भी प्रकार की हिंसा और भेदभाव से मुक्त होकर गरिमापूर्ण जीवन जी सकें. बैठक में जिप सदस्य सरस्वती देवी, जेएसएलपीएस के रामअवतार महतो, पीएचसी के डॉ इरशाद, डालसा प्रतिनिधि सतपाल शर्मा सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे.

महिलाओं के अधिकार व सुरक्षा पर जोर

10 खलारी 02, बैठक में खलारी बीडीओ, जिप सदस्य व अन्य.B

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DINESH PANDEY

DINESH PANDEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >