सज कर तैयार हैं पंडाल और मां की प्रतिमाएं
रांची : राजधानी के कई पूजा पंडालों के पट रविवार को खोल दिये जाएंगे़ यहां भक्त एक से बढ़ कर एक पंडालों का अवलोकन करेंगे़ मां की अाराधना होगी़ सुख, शांति और समृिद्ध की कामना करेंगे़ रांची जिला दुर्गा पूजा समिति के कार्यकारी अध्यक्ष नवीन चंचल ने बताया कि रविवार को भक्तों की सुविधा को देखते हुए पट खोल दिए जाएंगे़ अधिकतर पंडालों में पूजा की तैयारी पूरी हो गयी है़
यहां सोमवार को बेलवरण का अनुष्ठान होगा़
इसके बाद मां का पट खोल दिया जाएगा़ ढाक आदि भी बजने लगेंगे़ इसे पूजा शुरू हो जाने का प्रतीक माना जाता है़ श्रीश्री हरि सभा दुर्गा पूजा समिति दुर्गा बाटी में रविवार को शाम में देवी का बोधन किया जायेगा़ सोमवार सुबह देवी का कल्प आरंभ होगा़ शाम में आमंत्रण व अधिवास होगा़ मंगलवार सुबह 6:30 बजे नव पत्रिका प्रवेश के साथ मां की अाराधना शुरू हो जायेगी़
आज इन पंडालों के खुलेंगे पट
भारतीय युवक संघ बकरी बाजार, सत्य अमर लोक हरमू राेड, रांची रेलवे स्टेशन दुर्गा पूजा समिति, राजस्थान मित्र मंडल, प्रगति प्रतीक क्लब किशोरगंज, पंच मंदिर हरमू, कला संगम ढिबरी बाजार, महाशक्ति दुर्गा पूजा समिति बूटी मोड़, नवयुवक संघ चुटिया, उपकार क्लब, यूथ क्लब अोवर ब्रिज, त्रिकोण हवन कुंड, अोसीसी क्लब, गीताजंलि क्लब मोरहाबादी, कल्पना लोक, विनिक्स क्लब, स्वर्ण जयंती क्लब, सनातन दुर्गा पूजा समिति हिनू और शिव लोक क्लब पिस्का मोड़़
स्कंद माता की हुई अाराधना
रांची़ : शारदीय नवरात्र के पांचवें दिन शनिवार को स्कंद माता की पूजा-अर्चना की गयी़ भक्तों ने उनसे दुखों से मुक्ति व मोक्ष प्राप्त करने की कामना की़ कई भक्तों ने मां के चौथे स्वरूप कूष्माण्डा देवी की भी पूजा की़ जैप वन स्थित दुर्गा मंदिर में पंचमी के अवसर पर उतांग ललिता व्रत किया गया़ पूजा सुबह 7:30 बजे से शुरू हुई़ पंडित भीमलाल पाठक ने पूजा करायी़ पंचमी को उतांग ललिता व्रत की पूजा अर्चना का विशेष महत्व है़ रविवार सुबह 10़ 40 बजे तक पंचमी है़ इसके बाद षष्ठी लग जायेगा़ इस दिन मां के छठे स्वरूप कात्यायनी मां की पूजा अर्चना की जायेगी़ उनकी पूजा अर्थ, धर्म, काम, मोक्ष की प्राप्ति होती है़ षष्ठी साेमवार सुबह 10़ 29 बजे तक रहेगा़
