सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों को मिलेंगे 36 कोल ब्लॉक!
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Jan 2015 6:05 AM
रांची: निजी कंपनियों द्वारा खनन किये जा रहे 36 कोल ब्लॉक सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों को दिये जा सकते हैं. इससे संबंधित प्रस्ताव कोयला मंत्रलय ने तैयार किया है. सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद 36 कोल ब्लॉक का आवंटन रद्द कर दिया गया है. मार्च तक कंपनियों को खनन करने की अनुमति दी गयी […]
हिंद मजदूर सभा के अध्यक्ष नाथू लाल पांडेय ने कहा कि मंत्रालय ने कहा है कि जिन कंपनियों को कोल ब्लॉक दिया जायेगा, उनको कोयला बेचने का अधिकार नहीं दिया जायेगा. ऐसी कंपनियां केवल डस्ट (धूल) बेच सकेंगी. कोयला उत्पादन और धूल का अनुपात भी मंत्रलय तय कर रहा है. श्री पांडेय ने कहा कि शेष 46 कोल ब्लॉक भी निजी कंपनियों को नहीं दिये जायेंगे. उनका कहना है कि यह मजदूर यूनियन्स की जीत है. हड़ताल के कारण ही यह सफल हो पाया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










