सभी कोल ब्लॉकों पर एकसमान लागू हों दरें
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Nov 2014 7:01 PM
नयी दिल्ली. एक समिति के अनुसार, 42 परिचालनगत खानों का मूल्य तय करने लिए अपनाया गया दायरा सभी खानों पर समान रूप से लागू होना चाहिए. इन 42 खानों का आवंटन सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में रद्द कर दिया था. समिति की हाल ही में हुई बैठक में इस बारे में कैग कार्यालय के […]
नयी दिल्ली. एक समिति के अनुसार, 42 परिचालनगत खानों का मूल्य तय करने लिए अपनाया गया दायरा सभी खानों पर समान रूप से लागू होना चाहिए. इन 42 खानों का आवंटन सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में रद्द कर दिया था. समिति की हाल ही में हुई बैठक में इस बारे में कैग कार्यालय के विशेषज्ञों से राय लेने का फैसला किया गया. समिति ने इसके अलावा 42 कोयला खानों के भूमि व खान बुनियादी ढांचे के संबंध में मुआवजे की मात्रा तय करने के लिए भारतीय लागत लेखा सेवा में लागत सलाहकार सहित अन्य विशेषज्ञों की राय लेने का सुझाव दिया है. बैठक के ब्योरे के अनुसार, समिति ने सुझाव दिया है कि वित्त मंत्रालय में वरिष्ठ मूल्यांकक (वैल्यूअर) तथा भारतीय ऑडिट व अकाउंटस सेवा के अधिकारी की सेवाएं भी ली जा सकती हैं. पूर्व केंद्रीय सतर्कता आयुक्त प्रत्यूष सिन्हा की अध्यक्षता में यह समिति गठित की गयी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










