सड़क बनाया, पर पोल छोड़ दिया बीच में

नोट : फोटो भी हैहो रही है दुर्घटनाएंरांची : पथ निर्माण विभाग ने रांची शहरी इलाके की कुछ सड़कों को बना तो दिया, पर बिजली के खंभे को बीच में ही छोड़ दिया है. सड़क चौड़ीकरण के नाम पर नाली का भी निर्माण किया गया है, लेकिन पोल अपनी जगह पर ही पड़े हैं. अभी […]

नोट : फोटो भी हैहो रही है दुर्घटनाएंरांची : पथ निर्माण विभाग ने रांची शहरी इलाके की कुछ सड़कों को बना तो दिया, पर बिजली के खंभे को बीच में ही छोड़ दिया है. सड़क चौड़ीकरण के नाम पर नाली का भी निर्माण किया गया है, लेकिन पोल अपनी जगह पर ही पड़े हैं. अभी भी पोल इन सड़कों के बीच में खड़े हैं. इसके कारण आये दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं. रात में तो सड़क के बीच में पोल होने का पता तक नहीं चलता. इससे गाडि़यां टकरा जाती हैं. क्यों नहीं हो रहे हैं शिफ्टविभागीय अधिकारियों ने बताया कि बिजली विभाग से इन खंभों को हटाने के लिए आग्रह किया गया है, फिर भी इनको शिफ्ट नहीं किया जा रहा है. कई बार संबंधित अफसरों को लिखा गया है. इस संबंध में जानकारी लेने के लिए रांची डिवीजन के कार्यपालक अभियंता से संपर्क किया गया लेकिन संभव नहीं हो सका. खंभा हटाना होगा मुश्किलअब तो सड़क पर से खंभा हटाना मुश्किल हो गया है. अगर खंभे उखाड़े गये, तो इसके साथ पूरी तरह सड़क तोड़नी होगी. जिससे काफी डैमेज होगा. खंभे को सड़क के लेबल से काटना भी संभव नहीं है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >