रामपाल से हरियाणा के मुख्यमंत्री की अपील

शांतिपूर्ण ढंग से कोर्ट में पेश होंत्रआश्रम के आसपास तनाव का माहौलत्रपुलिस और अनुनायी दोनों मुस्तैदी से डटेएजेंसियां, चंडीगढ़हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर ने विवादों में घिरे धर्मगुरु संत रामपाल से शनिवार को अपील की कि वह शांतिपूर्ण ढंग से कोर्ट में पेश हों. उन्होंने कहा कि न्यायिक प्रणाली की गरिमा बरकरार रखने को सर्वाधिक […]

शांतिपूर्ण ढंग से कोर्ट में पेश होंत्रआश्रम के आसपास तनाव का माहौलत्रपुलिस और अनुनायी दोनों मुस्तैदी से डटेएजेंसियां, चंडीगढ़हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर ने विवादों में घिरे धर्मगुरु संत रामपाल से शनिवार को अपील की कि वह शांतिपूर्ण ढंग से कोर्ट में पेश हों. उन्होंने कहा कि न्यायिक प्रणाली की गरिमा बरकरार रखने को सर्वाधिक प्राथमिकता दी जानी चाहिए. एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, मुख्यमंत्री ने रामपाल के अनुयायियों से भी अपील की है कि वे पंजाब एवं हरियाणा हाइकोर्ट के निर्देशों का पालन करने में सहयोग करें.पंजाब एवं हरियाणा हाइकोर्ट ने गत सोमवार को राज्य सरकार की इस दलील को खारिज कर दिया था कि रामपाल अस्वस्थ्य हैं और उनकी गिरफ्तारी से कानून एवं व्यवस्था की समस्या उत्पन्न होगी. कोर्ट ने अवमानना के एक मामले में उनके खिलाफ नये सिरे से गैर जमानती गिरफ्तारी वारंट जारी करते हुए पूछा था कि वर्ष 2006 के हत्या कांड में उनकी जमानत को रद्द क्यों न कर दिया जाये. कोर्ट ने कहा था कि राज्य सरकार में धर्मगुरु को गिरफ्तार करने के लिए इच्छाशक्ति का अभाव है. उन्हें अदालत में पेश करने के लिए कोई गंभीर प्रयास नहीं किये गये. अदालत ने हरियाणा पुलिस के महानिदेशक एवं गृह सचिव को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया था कि रामपाल को 17 नवंबर तक उसके समक्ष पेश किया जाये.इस बीच, उनके हिसार स्थित आश्रम के आसपास स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है. रामपाल के अनुयायियों ने आश्रम को चारों तरफ से घेर रखा है, ताकि उनकी गिरफ्तारी को रोका जा सके. पुलिस ने भी आश्रम के आसपास के क्षेत्रों को पूरी तरह से घेरे में ले लिया है, ताकि अदालती आदेश को पूरा किया जा सके. हिसार बरवाला मार्ग को रोक कर आश्रम के आसपास निषेधाज्ञा लागू कर दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >