बीएसएफ की खुफिया एजेंसियों ने खोला ड्रैगन का राज

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Nov 2014 5:02 PM

विज्ञापन

पीओके में पाक सैनिकों को दे रहा ट्रेनिंग नयी दिल्ली. चीनी सेना जम्मू-कश्मीर में भारत-पाक सीमा के उस पार पाक सैनिकों को ट्रेनिंग दे रहा है. भारतीय सुरक्षा एजेंसियों को जानकारी मिली है कि चीन पाक सैनिकों को पीओके में हथियार संबंधी ट्रेनिंग दे रहा है. बीएसएफ की खुफिया रिपोर्ट के मुताबिक ट्रेनिंग प्रोग्राम राजोरी […]

विज्ञापन

पीओके में पाक सैनिकों को दे रहा ट्रेनिंग नयी दिल्ली. चीनी सेना जम्मू-कश्मीर में भारत-पाक सीमा के उस पार पाक सैनिकों को ट्रेनिंग दे रहा है. भारतीय सुरक्षा एजेंसियों को जानकारी मिली है कि चीन पाक सैनिकों को पीओके में हथियार संबंधी ट्रेनिंग दे रहा है. बीएसएफ की खुफिया रिपोर्ट के मुताबिक ट्रेनिंग प्रोग्राम राजोरी सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के उस पार चल रहा है. यह अभ्यास पाक के अग्रिम रक्षा ठिकानों पर हो रहा है. वहीं, बीएसएफ की अन्य एक सूचना के मुताबिक श्रीगंगानगर सेक्टर के उस पार कुछ पाक सैन्य इकाइयों ने चौकियों पर रेंजर्स का स्थान ले लिया है.वॉच टावर भी लगायेबीएसएफ को यह भी पता चला है कि पाकिस्तान द्वारा पंजाब के अबोहर और गुरुदासपुर सेक्टरों के समीप नये वाच टावर भी लगाये हैं. सीमा पर बातचीत के रिकॉर्ड से संकेत मिले हैं कि पाक सेना सेना और रेंजर्स भारतीय सैनिकों और संपत्तियों को निशाना बनाने के लिए रणनीतिक ठिकानों और चौकियों पर अचूक निशानेबाज तैनात करने की योजना बना रहे हैं. अंतरराष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा के आसपास पाकिस्तानी सेना के कमांडो के विशेष दस्ते भी तैनात किये गये हैं, जो छापा मार सकते हैं और बॉर्डर एक्शन टीम द्वारा भारतीय क्षेत्र में हमला हो सकता है.पाक सेना की तैयारी राजौरी सेक्टर के नजदीक सीमा पार पाक सेना को हथियार रख-रखव और संचालन तकनीकपाक रेंजरों को आधुनिक युद्ध प्रणाली का प्रशिक्षण श्रीनगर सेक्टर के करीब कुछ पोस्टों पर पाक सेना तैनातपंजाब के अबोहर और गुरुदासपुर सेक्टर में पाक सीमा में नये वाच टावर पाक सीमा के प्रमुख पोस्टों पर स्निपर्स और शार्पशूटर की तैनाती की बना रहा योजना अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाक सेना के विशेष स्क्वाड और कमांडो तैनात

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola