इमरान, कादरी भगोड़ा घोषित
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Nov 2014 9:02 PM
इसलामाबाद. पाकिस्तान की एक आतंकवाद विरोधी अदालत ने विपक्षी नेता इमरान खान और विवादास्पद धर्मगुरु ताहिर-उल-कादरी को पीटीवी के मुख्यालय पर सरकार विरोधी प्रदर्शन के दौरान एक वरिष्ठ अधिकारी पर हमले में कथित संलिप्तता को लेकर शुक्रवार को भगोड़ा घोषित कर दिया है. न्यायाधीश सैयद कौसर अब्बास जैदी ने दोनों को अदालत में उपस्थित होने […]
इसलामाबाद. पाकिस्तान की एक आतंकवाद विरोधी अदालत ने विपक्षी नेता इमरान खान और विवादास्पद धर्मगुरु ताहिर-उल-कादरी को पीटीवी के मुख्यालय पर सरकार विरोधी प्रदर्शन के दौरान एक वरिष्ठ अधिकारी पर हमले में कथित संलिप्तता को लेकर शुक्रवार को भगोड़ा घोषित कर दिया है. न्यायाधीश सैयद कौसर अब्बास जैदी ने दोनों को अदालत में उपस्थित होने में नाकाम रहने पर यह आदेश दिया. आतंकवाद विरोधी अदालत ने बीते बुधवारी को खान और कादरी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था. पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के नेता खान और पाकिस्तान अवामी तहरीक के प्रमुख कादरी वरिष्ठ पुलिस अधिकारी असमतुल्ला जुनेजो पर एक सितंबर को हुए हमले में शामिल होने के आरोपी हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










