1185 बूथ अति संवेदनशील, होगी सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था : विनय चौबे

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Nov 2014 9:02 PM

विज्ञापन

2305 मतदान केंद्रों पर 19,82823 मतदाता डालेंगे वोट943124 महिला मतदाता1040364 पुरूष मतदाता21 नवंबर तक चलेगा तृतीय चरण का नामांकनकांके, हटिया व रांची विधानसभा के बूथों पर वीवी पैट लगेगावरीय संवाददातारांची : झारखंड विधानसभा चुनाव के द्वितीय व तृतीय चरण के तहत रांची जिले के सात विधानसभा क्षेत्रों के 1185 मतदान केंद्रों को अति संवेदनशील घोषित […]

विज्ञापन

2305 मतदान केंद्रों पर 19,82823 मतदाता डालेंगे वोट943124 महिला मतदाता1040364 पुरूष मतदाता21 नवंबर तक चलेगा तृतीय चरण का नामांकनकांके, हटिया व रांची विधानसभा के बूथों पर वीवी पैट लगेगावरीय संवाददातारांची : झारखंड विधानसभा चुनाव के द्वितीय व तृतीय चरण के तहत रांची जिले के सात विधानसभा क्षेत्रों के 1185 मतदान केंद्रों को अति संवेदनशील घोषित किया गया है. वहीं 514 मतदान केंद्र संवेदनशील श्रेणी में रखे गये है. स्वतंत्र व निष्पक्ष तरीके से चुनाव कराने के लिए इन बूथों पर सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की जायेगी. सामान्य मतदान केंद्रों पर भी सुरक्षाकर्मी तैनात किये जायेंगे. 19,82,823 मतदाता 2,305 मतदान केंद्रों पर वोट डालेंगे. इसमें 10,40,364 पुरूष और 9,43,124 महिला मतदाता शामिल है. द्वितीय चरण के तहत मांडर व तमाड़ विधानसभा क्षेत्र में नामांकन दाखिल करने का समय खत्म हो गया है. इन क्षेत्रों से 28 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है. कल नामांकन पत्रों की जांच की जायेगी. शुक्रवार को तृतीय चरण की अधिसूचना जारी होने के बाद नामांकन दाखिल करने का काम शुरू हो गया. नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 21 नवंबर तय है. पहले दिन प्रत्याशियों द्वारा नामांकन पत्र खरीदा गया है. उक्त बातें जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त विनय कुमार चौबे ने कही. वे शुक्रवार को रांची समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे. तीन विधानसभा क्षेत्रों में लगेगा वीवी पैट मशीन उपायुक्त श्री चौबे ने कहा कि कांके, हटिया व रांची विधानसभा के बूथों पर इवीएम के साथ वीवी पैट मशीन लगाया जायेगा. इन क्षेत्रों में मतदान सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक चलेगा. शेष अन्य विधानसभा क्षेत्रों में सुबह सात बजे से दिन के तीन बजे तक वोट डाले जा सकेंगे. मतदाता परची का वितरण शीघ्र शुरू होगामतदाताओं को उनके घर पर मतदाता परची पहुंचाने का काम शुरू किया जायेगा. रांची में रह रहे 10 किनरों को मतदाता बनाया गया है. अब किसी का नाम मतदाता सूची में नहीं जोड़ा सकता है. प्रशासन नाम जोड़ने की स्थिति में नहीं है. 250 होर्डिंग लगायेगा प्रशासनउपायुक्त ने कहा कि रांची में 1500 होर्डिंग लगे हुए है. विज्ञापन एजेंसियों के साथ बैठक की गयी, जिसमें सभी दलों व प्रत्याशियों को समानुपातिक तौर पर होर्डिंग उपलब्ध कराने पर विचार किया गया. इसके अलावा प्रशासन द्वारा भी 250 होर्डिंग लगायी जायेगी. इसका भी उपयोग चुनाव के दौरान किया जायेगा. केंद्रीय बलों के लिए बना है सेंट्रल पूलकेंद्रीय बलों के मूवमेंट के लिए सैकड़ों वाहन की जरूरत पड़ेगी. इसके लिए सेंट्रल पूल बनाया गया है. इसमें रांची जिला 100 बस, 100 ट्रक व 50 छोटे वाहन उपलब्ध करा रहा है. रांची में दो चरणों में होनेवाले चुनाव के लिए स्कूली बसों को लगाया जायेगा. दो चरण में वाहन लिये जायेंगे, ताकि पठन-पाठन अधिक प्रभावित नहीं हो सके. केंद्रीय मंत्री जेटली के मामले में दो स्तर पर हुई गलतीउपायुक्त ने यह भी बताया कि पिछले दिनों पार्टी के कार्यक्रम में शामिल होने आये केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली को आदर्श आचार संहिता के दौरान लाल बत्ती लगे वाहन में लाने के मामले में दो स्तर पर गलती हुई है. पहले पुलिस मुख्यालय के स्तर पर गलती हुई कि बिना लाल बत्ती उतारे वाहन भेज दिया गया. सार्जेंट मेजर के स्तर के अधिकारी इसके लिए जिम्मेवार है. उन्हें चिह्नित कर उनके खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई करने के लिए डीजीपी को लिखा गया है. ड्राइवर की गलती थी कि उसने लाल बत्ती नहीं उतारी तथा उसका उपयोग किया. कई बार वीआइपी को कार में बैठे रहने पर यह पता नहीं चल पाता है कि लाल बत्ती जल रही है. इस मामले में ड्राइवर को निलंबित करते हुए पुलिस मुख्यालय को उसके खिलाफ विभागीय कार्यवाही चलाने के लिए लिखा गया है. प्राथमिकी भी दर्ज की गयी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है, जो दोषी पाये जायेंगे अथवा नया नाम सामने आयेगा, उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola