जनसुनवाई में कई मामले निष्पादित

मोहम्मदगंज (पलामू). प्रखंड कार्यालय में मनरेगा की प्रखंड स्तरीय जन सुनवाई का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में कई मामलों का निष्पादन किया गया. सभी आठ पंचायतों के रोजगार सेवकों प्राप्त शिकायतों को रखा. स्थानीय स्तर पर निष्पादन नहीं होने पर उन शिकायतों को प्रखंड स्तरीय जन सुनवाई में प्रस्तुत किया गया. बीडीओ उमेश मंडल ने […]

मोहम्मदगंज (पलामू). प्रखंड कार्यालय में मनरेगा की प्रखंड स्तरीय जन सुनवाई का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में कई मामलों का निष्पादन किया गया. सभी आठ पंचायतों के रोजगार सेवकों प्राप्त शिकायतों को रखा. स्थानीय स्तर पर निष्पादन नहीं होने पर उन शिकायतों को प्रखंड स्तरीय जन सुनवाई में प्रस्तुत किया गया. बीडीओ उमेश मंडल ने निष्पादन की कार्रवाई की. उन्होंने कहा कि जिन शिकायतों का निबटारा प्रखंड स्तर पर नहीं होगा, उन्हें जिला भेजने की कार्रवाई की जायेगी. मौके पर बीपीओ चंद्रशेखर कुमार, रोजगार सेवक धर्मेंद्र पासवान के अलावा कई पंचायत सेवक, रोजगार सेवक व मनरेगा के मेट उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >