चीन में सीरियल ब्लास्ट, 50 लोग मरे
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Sep 2014 1:23 PM
बीजिंग. चीन के अशांत शिनिजआंग प्रांत में एक बड़े आतंकवादी हमले में एक मेला और थानों को निशाना बना कर किये गये सिलिसलेवार विस्फोटों में 40 दंगाइयों सहित 50 लोग मारे गये. शिनजिआंग प्रांत में चीन वहां के जातीय उइगुर मुसलमानों की अलगाववादी हिंसा से जूझ रहा है. सरकारी संवाद समिति शिन्हुआ ने जानलेवा हमलों […]
बीजिंग. चीन के अशांत शिनिजआंग प्रांत में एक बड़े आतंकवादी हमले में एक मेला और थानों को निशाना बना कर किये गये सिलिसलेवार विस्फोटों में 40 दंगाइयों सहित 50 लोग मारे गये. शिनजिआंग प्रांत में चीन वहां के जातीय उइगुर मुसलमानों की अलगाववादी हिंसा से जूझ रहा है. सरकारी संवाद समिति शिन्हुआ ने जानलेवा हमलों के बारे में बहुत कम जानकारी देते हुए अपनी खबर में कहा है, पश्चिमोत्तर चीन के शिनजिआंग प्रांत के लुनताई काउंटी में सिलसिलेवार विस्फोटों में 40 दंगाई मारे गये. सरकारी तिआनशान वेबसाइट के अनुसार विस्फोटों में छह सामान्य लोग और चार पुलिसकर्मी भी मारे गये. पुलिस ने दो दंगाइयों को गिरफ्तार किया है. वेबसाइट के अनुसार, ये विस्फोट एक दुकान, एक खुले मेले और दो थानों में हुए. शिनजिआंग पुलिस ने कहा कि यह संगठित और बड़ा आतंकवादी हमला है. शिनजिआंग में हाल के दिनों में हिंसक घटनाएं बढ़ी हैं. पश्चिमी प्रांत शिनजिआंग चीन के मुसलिम अल्पसंख्यक वीगर समुदाय का इलाका है. इस क्षेत्र में वीगर समुदाय और हान चीनियों के बीच तनाव बना रहता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










