पाक में सरकार विरोधी प्रदर्शनों के एक माह पूरे
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Sep 2014 9:57 AM
जश्न मनायेगी इमरान की पार्टीइसलामाबाद. पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के अध्यक्ष इमरान खान ने कहा है कि उनके समर्थक प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को हटाने की मांग लेकर शुरू हुए सरकार विरोधी प्रदर्शनों के एक महीना पूरा होने पर शनिवार को बड़ा आयोजन करेंगे. खान ने संसद के सामने अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री शरीफ […]
जश्न मनायेगी इमरान की पार्टीइसलामाबाद. पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के अध्यक्ष इमरान खान ने कहा है कि उनके समर्थक प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को हटाने की मांग लेकर शुरू हुए सरकार विरोधी प्रदर्शनों के एक महीना पूरा होने पर शनिवार को बड़ा आयोजन करेंगे. खान ने संसद के सामने अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री शरीफ के बारे में और खुलासे करने तथा भ्रष्टाचार में उनके परिचितों की कथित संलिप्तता सामने लाने की बात कही. खान ने कहा, ‘शनिवार को हम ऐसे खुलासे करेंगे जो संसद में होने चाहिए थे.’ उन्होंने जनता से बड़ी संख्या में आने और इस दिन को बड़े आयोजन के तौर पर मनाने को कहा. खान ने राजधानी में महीने भर तक प्रदर्शन करके 1000 अरब रुपयों का नुकसान पहुंचाने के आरोपों पर पीएमएल-एन सरकार की आलोचना की. खान ने मांग की है कि पिछले साल हुए चुनाव में कथित धांधली को लेकर शरीफ इस्तीफा दें. वहीं, पाकिस्तान अवामी तहरीक के मौलाना ताहिरुल कादरी देश में क्रांति लाना चाहते हैं. दोनों नेता 14 अगस्त से आंदोलन कर रहे हैं. विरोध प्रदर्शनों के दौरान कम से कम तीन लोगों की मौत हो गयी और 550 से ज्यादा घायल हो गये. संकट का समाधान निकालने के लिए अनेक दौर की बातचीत विफल रही. प्रदर्शनकारी शरीफ के इस्तीफे पर अड़े हुए हैं और सरकार ने इस मांग को खारिज कर दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










