सभी लॉजों का अविलंब निबंधन हो
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Sep 2014 5:46 PM
मेयर से मिला आजसू प्रतिनिधि रांची: ऑल झारखंड स्टूडेंट यूनियन का प्रतिनिधिमंडल बुधवार को मेयर आशा लकड़ा से मिला. इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मेयर से मांग की कि राजधानी में हजारों की संख्या में लॉज है, परंतु इनमें से अधिकतर का निबंधन नगर निगम से नहीं कराया गया है. इससे कभी भी अप्रिय घटना घट […]
मेयर से मिला आजसू प्रतिनिधि रांची: ऑल झारखंड स्टूडेंट यूनियन का प्रतिनिधिमंडल बुधवार को मेयर आशा लकड़ा से मिला. इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मेयर से मांग की कि राजधानी में हजारों की संख्या में लॉज है, परंतु इनमें से अधिकतर का निबंधन नगर निगम से नहीं कराया गया है. इससे कभी भी अप्रिय घटना घट सकती है. ऐसे लॉजों का अविलंब निबंधन कराया जाये. साथ ही जो निबंधन नहीं कराते ऐसे लॉज संचालकों पर नगर निगम कार्रवाई करे. प्रतिनिधिमंडल में हरीश कुमार, राहुल सिंह, रवि मुंडा, ओम वर्मा, शान कुजूर, अजय शर्मा व अन्य उपस्थित थे. प्रतिनिधिमंडल ने मेयर से सभी कॉलेजों के बीच सिटी बस चलाने का भी आग्रह किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










