हुटार साप्ताहिक हाट में चला शराब विरोधी अभियान

हडि़या बेचने वालों को बाजार से खदेड़ाचान्हो़ समाज को शराब मुक्त बनाने के लिए चान्हो के रघुनाथपुर गांव से शुरू किये गये अभियान को जन समर्थन मिलने लगा है़ सोमवार को प्रखंड के सोंस साप्ताहिक हाट के बाद बुधवार को हुटार के साप्ताहिक हाट मंे भी ग्रामीणों ने शराब विरोधी अभियान चलाया और हाट में […]

हडि़या बेचने वालों को बाजार से खदेड़ाचान्हो़ समाज को शराब मुक्त बनाने के लिए चान्हो के रघुनाथपुर गांव से शुरू किये गये अभियान को जन समर्थन मिलने लगा है़ सोमवार को प्रखंड के सोंस साप्ताहिक हाट के बाद बुधवार को हुटार के साप्ताहिक हाट मंे भी ग्रामीणों ने शराब विरोधी अभियान चलाया और हाट में खुलेआम दारू-हडि़या तथा चखना बेचनेवालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनके बरतन तोड़ दिये. उन्हें बाजार से खदेड़ा. समाजसेवी कमले उरांव व मांझी उरांव के नेतृत्व मे चलाये गये इस अभियान के दौरान साप्ताहिक हाट में हडि़या-दारू बेचनेवालों को चेतावनी भी दी गयी. चेताया गया कि अगर वे बाजार या चौक-चौराहे में दारू हडि़या बेचते पाये गये, तो उन्हें प्रशासन को सौंप दिया जायेगा. इस अभियान में महादेव भगत, संजय लोहरा, पंचु उरांव व अनिल उरांव सहित अन्य शामिल थे़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >