34.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Trending Tags:

Advertisement

राजीव गांधी की याद में सदभावना दिवस मनाया

रांची. बुधवार को कांग्रेसियों ने पूर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्न स्व राजीव गांधी की जयंती के मौके पर कार्यक्रम आयोजित किया. पूर्व प्रधानमंत्री स्व गांधी को याद करते हुए श्रद्धांजलि दी. स्व गांधी की जयंती को सदभावना दिवस के रूप में मनाया. राजीव गांधी ने विकास की नयी परिभाषा गढ़ी : सुखदेवप्रदेश कांग्रेस द्वारा पार्टी […]

रांची. बुधवार को कांग्रेसियों ने पूर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्न स्व राजीव गांधी की जयंती के मौके पर कार्यक्रम आयोजित किया. पूर्व प्रधानमंत्री स्व गांधी को याद करते हुए श्रद्धांजलि दी. स्व गांधी की जयंती को सदभावना दिवस के रूप में मनाया. राजीव गांधी ने विकास की नयी परिभाषा गढ़ी : सुखदेवप्रदेश कांग्रेस द्वारा पार्टी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत ने कहा कि स्व गांधी ने देश के विकास की नयी परिभाषा गढ़ी. नये प्रतिमान बनाये. देश में संचार क्रांति और पंचायती राज व्यवस्था कायम कर बड़ा बदलाव किया. देश निर्माता के रूप में स्व गांधी का नाम हमेशा याद किया जायेगा. मंत्री गीताश्री उरांव ने कहा कि स्व गांधी ने अपने कार्यकाल में महिला सशक्तीकरण, दलित-अल्पसंख्यकों और समाज के दबे-कुचले के उत्थान के लिए प्रयास किया. भारत को 21वीं सदी में ले जाने का सपना देखा और उसे पूरा किया. आधुनिक भारत के निर्माण में उनकी भूमिका नहीं भूली जा सकती है. मंत्री केएन त्रिपाठी ने कहा कि स्व गांधी ने देश को विकासशील से विकसित बनाने का सपना देखा था. कार्यक्रम का संचालन अनादि ब्रह्म ने किया. मौके पर शमशेर आलम, चंचल चटर्जी, आलोक दुबे, राजेश गुप्ता, रवींद्र सिंह, जगदीश साहू, अजय शर्मा, ज्योति सिंह मथारू, लाल किशोर नाथ शाहदेव, संजय पांडेय, देवकुमार धान, संजय तिवारी, केके गिरि, दुर्गा चरण दास, रिंकू तिवारी, अजय कुमार, तपेश्वर मिश्रा सहित कई कांग्रेसी मौजूद थे. महानगर कांग्रेस ने सदभावना यात्रा निकालीमहानगर कांग्रेस के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सदभावना मार्च निकाला. मोरहाबादी मैदान स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा से मार्च निकाल कर अलबर्ट एक्का चौक पहुंचे. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्व राजीव गांधी को याद करते हुए नारे लगाये. अलबर्ट एक्का चौक पर सभा को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि स्व गांधी युवाओं के सच्चे दोस्त, दूरदर्शी नेता थे. कार्यक्रम में महासचिव अनादि ब्रह्म, ह्दयानंद मिश्र, तारानाथ शाहदेव, दिनेश लाल सिन्हा, धमेंद्र सिंह, कमलेश यादव, प्रवीण दुबे, कृष्णा सहाय, दिवाकर साहू, दिलीप सिंह, सरजीत मिर्धा सहित कई लोग शामिल हुए.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें