विद्युत डिप्लोमा अभियंता संघ व तकनीकी प्रशिक्षु संघ के सदस्य भूख हड़ताल पर

रांची : विद्युत डिप्लोमा अभियंता संघ व तकनीकी प्रशिक्षु संघ के सदस्य भूख हड़ताल पर बैठ गये हैं. विद्युत संघ के सदस्य तकनीकी संघ के सदस्यों का समर्थन करते हुए हड़ताल पर बैठे हैं. संघ के महामंत्री पीके जायसवाल ने कहा है कि जब तक नियुक्त प्रशिक्षित अभियंता व कर्मी का स्थायी समायोजन नहीं कर […]

By Prabhat Khabar Print Desk | August 20, 2014 10:00 PM

रांची : विद्युत डिप्लोमा अभियंता संघ व तकनीकी प्रशिक्षु संघ के सदस्य भूख हड़ताल पर बैठ गये हैं. विद्युत संघ के सदस्य तकनीकी संघ के सदस्यों का समर्थन करते हुए हड़ताल पर बैठे हैं. संघ के महामंत्री पीके जायसवाल ने कहा है कि जब तक नियुक्त प्रशिक्षित अभियंता व कर्मी का स्थायी समायोजन नहीं कर दिया जाता है, तब तक आंदोलन जारी रहेगा. उन्होंने कहा कि इसके बावजूद मांगे नहीं मानी गयी तो संघ के सदस्य कभी भी हड़ताल पर चले जायेंगे. इसकी जिम्मेवारी बोर्ड के अधिकारियों पर होगी. उन्होंने कहा कि समायोजन के संबंध में बोर्ड प्रबंधन ने कई बार लिखित व मौखिक आश्वासन दिया है, बावजूद आज तक कुछ नहीं हो पाया है. ऊर्जा मंत्री के आश्वासन के बाद भी कुछ नहीं हो पाया. कार्यक्रम में पंकज कुमार जायसवाल, डीएन राम, रोहित तिवारी, अनूप कुमार महतो, नागेंद्र कुमार, कमलेश कुमार पिंगले, विकास कुमार,संजय कुमार महतो, नरेंद्र मिंज सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे.

Next Article

Exit mobile version