29.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Trending Tags:

Advertisement

सालखन और रघुवर का पुतला फूंका

फोटो सुनील संवाददाता रांची आदिवासी जन परिषद जिला कमेटी के सदस्यों ने झारखंड दिशोम पार्टी के अध्यक्ष सालखन मुर्मू के भाजपा में शामिल होने और भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास द्वारा जयपाल सिंह मुंडा व अन्य आदिवासियों पर टीका टिप्पणी का आरोप लगाते हुए अलबर्ट एक्का चौक पर उनका पुतला दहन किया. मौके पर कार्यकर्ता […]

फोटो सुनील संवाददाता रांची आदिवासी जन परिषद जिला कमेटी के सदस्यों ने झारखंड दिशोम पार्टी के अध्यक्ष सालखन मुर्मू के भाजपा में शामिल होने और भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास द्वारा जयपाल सिंह मुंडा व अन्य आदिवासियों पर टीका टिप्पणी का आरोप लगाते हुए अलबर्ट एक्का चौक पर उनका पुतला दहन किया. मौके पर कार्यकर्ता संजू उरांव ने अपना मुंडन भी कराया. उसने कहा कि सालखन मुर्मू आदिवासियों के गुरु थे, पर अब उन्हें आदिवासियों की चिंता नहीं रही. सालखन ने उन्हें अनाथ कर दिया है. इस दौरान स्थानीयता नीति लागू करने, आदिवासियों के लिए अलग धर्म कोड लागू करने की मांग भी की गयी. विरोध प्रदर्शन में जिला कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष श्रवण लोहरा, पंकज कुमार, श्रीनाथ मुंडा, राम सुंदर लोहरा, घुरन लोहरा, बिरसा मुंडा, राजीव रंजन, संजीव वर्मा, दुलारी देवी, मेना उरांव, अनीता देवी, साविता उरांव, बबली उरांव, नरेश एक्का व अन्य शामिल थे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें