आइटीबीपी में पर्यावरण सचेतन अभियान सप्ताह (तसवीर सुनील के पास है)

रांची : 40वीं आइटीबीपी के सुकुरहुट्टू कैंप में पर्यावरण सचेतन अभियान सप्ताह मनाया जा रहा है. 16 से 21 अगस्त तक यह अभियान चलेगा. इस अवसर पर भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल की 40वीं वाहिनी के कमांडेंट प्रभात कुमार मिश्र व वाहिनी के सभी अधिकारी व जवानों ने 500 फलदार व छायादार वृक्ष लगाये. इनमें […]

By Prabhat Khabar Print Desk | August 20, 2014 10:00 PM

रांची : 40वीं आइटीबीपी के सुकुरहुट्टू कैंप में पर्यावरण सचेतन अभियान सप्ताह मनाया जा रहा है. 16 से 21 अगस्त तक यह अभियान चलेगा. इस अवसर पर भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल की 40वीं वाहिनी के कमांडेंट प्रभात कुमार मिश्र व वाहिनी के सभी अधिकारी व जवानों ने 500 फलदार व छायादार वृक्ष लगाये. इनमें आम, अमरूद, अनार, बेल, इमली आदि के पेड़ शामिल हैं. इस अवसर पर अधिकारियों व जवानों ने पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए पानी की बरबादी रोकने, पॉलीथिन का प्रयोग न करने, अपने घरों के गमलों में पौधे लगाने, वृक्ष को न काटने आदि का संकल्प लिया. इस दौरान सुकुरहुट्टू स्कूल के बच्चों को पर्यावरण की जानकारी दी गयी. बच्चों के बीच प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया.

Next Article

Exit mobile version