भीम सिंह मुंडा व मनीष को मिला अंगरक्षक

रांचीरांची पुलिस ने निलय इंस्टीट्यूट के चेयरमैन भीम सिंह मुंडा को अंगरक्षक उपलब्ध कराया है. इसके साथ ही स्पेशल ब्रांच के निर्देश पर पुलिस ने मंगलवार को भीम सिंह मुंडा के पुत्र मनीष सिंह मुंडा को भी अंगरक्षक उपलब्ध कराया है. उल्लेखनीय है कि भीम सिंह मुंडा का अपहरण गत चार अगस्त को हो गया […]

By Prabhat Khabar Print Desk | August 19, 2014 7:59 PM

रांचीरांची पुलिस ने निलय इंस्टीट्यूट के चेयरमैन भीम सिंह मुंडा को अंगरक्षक उपलब्ध कराया है. इसके साथ ही स्पेशल ब्रांच के निर्देश पर पुलिस ने मंगलवार को भीम सिंह मुंडा के पुत्र मनीष सिंह मुंडा को भी अंगरक्षक उपलब्ध कराया है. उल्लेखनीय है कि भीम सिंह मुंडा का अपहरण गत चार अगस्त को हो गया था. पुलिस ने रोहतास के दरिहत थाना क्षेत्र से उन्हें बरामद किया था. पुलिस ने अपहरण में शामिल छह अपराधियों को भी गिरफ्तार किया था. अपहरणकर्ताओं के चंगुल से मुक्त कराने के बाद रांची पुलिस ने भीम सिंह मुंडा पर खतरे को देखते हुए उन्हें अंगरक्षक उपलब्ध कराया था. इधर, स्पेशल ब्रांच को सूचना मिली कि भीम सिंह मुंडा के बेटे पर भी खतरा है.

Next Article

Exit mobile version