कुआं में डुबने से अधेड़ की मौत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Aug 2014 6:00 PM
कुडू (लोहरदगा). थाना क्षेत्र के जामड़ी निवासी परमेश्वर लोहरा (44) की मौत कुआं में डूबने से हो गयी. रविवार सुबह कुडू पुलिस को सूचना मिली. पुलिस घटना स्थल पर पहुंची एवं शव को कब्जे में करते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लोहरदगा भेज दिया. बताया जाता है कि परमेश्वर लोहरा शनिवार शाम लगभग सात […]
कुडू (लोहरदगा). थाना क्षेत्र के जामड़ी निवासी परमेश्वर लोहरा (44) की मौत कुआं में डूबने से हो गयी. रविवार सुबह कुडू पुलिस को सूचना मिली. पुलिस घटना स्थल पर पहुंची एवं शव को कब्जे में करते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लोहरदगा भेज दिया. बताया जाता है कि परमेश्वर लोहरा शनिवार शाम लगभग सात बजे कुडू से वापस अपने घर जामड़ी लौट रहा था. घर के समीप स्थित कुआं में अंधेरा के कारण गिर गया. आवाज सुनते ही परमेश्वर का पुत्र अनुज समेत अन्य ग्रामीण पहुंचे कुछ लोग कुआं में कूदे लेकिन परमेश्वर को नहीं खोज पाये. आधे घंटे बाद रस्सी के सहारे उसे निकाला गया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम हेतु लोहरदगा सदर अस्पताल भेज दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










