कंधमाल लोकसभा क्षेत्र के सांसद हैं

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Aug 2014 8:00 PM

विज्ञापन

हेमेंद्र चंद्र सिंहक्या हैं : बीजद सांसद (कंधमाल ओडि़शा)प्रारंभिक शिक्षा : संत जेवियर स्कूलग्रेजुएशन : संत जेवियर कॉलेजजन्मस्थान : डोरंडा रांचीरांची : नयागढ़ राजपरिवार से जुड़े रांची वासी हेमेंद्र चंद्र सिंह ओडि़शा के कंधमाल लोकसभा सीट से सांसद हैं. श्री सिंह का जन्म रांची में हुआ. प्रारंभिक शिक्षा संत जेवियर स्कूल में हुई. संत जेवियर […]

विज्ञापन

हेमेंद्र चंद्र सिंहक्या हैं : बीजद सांसद (कंधमाल ओडि़शा)प्रारंभिक शिक्षा : संत जेवियर स्कूलग्रेजुएशन : संत जेवियर कॉलेजजन्मस्थान : डोरंडा रांचीरांची : नयागढ़ राजपरिवार से जुड़े रांची वासी हेमेंद्र चंद्र सिंह ओडि़शा के कंधमाल लोकसभा सीट से सांसद हैं. श्री सिंह का जन्म रांची में हुआ. प्रारंभिक शिक्षा संत जेवियर स्कूल में हुई. संत जेवियर कॉलेज से स्नातक करने के बाद श्री सिंह वर्ष 2007 में नयागढ़ चले गये. वर्ष 2009 के विधानसभा चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़े, लेकिन बीजेडी प्रत्याशी से हार गये. चुनाव हारने के बाद भी वे लगातार क्षेत्र के लोगों से मिलते रहे. 16वीं लोकसभा चुनाव में बीजू जनता दल (बीजेडी) से कंधमाल सीट से विजयी हुए. सांसद हेमेंद्र का आवास डोरंडा में है. रांची में आने पर वे यहीं पर अपना समय बिताते हैं. उन्होंने कहा कि रांची मेरे जेहन से जुड़ा हुआ है. मैंने युवा काल का ज्यादा समय यहीं व्यतीत किया. यहां आने के बाद दोस्तों से मिल कर पुरानी यादें ताजा हो जाती है. रांची के मौसम का मैं दिवाना हूं. उन्होंने कहा कि नवीन पटनायक के नेतृत्व में ओडि़शा में विकास के कार्य धरातल पर उतरे हैं. ओडि़शा मॉडल को अपना कर झारखंड का भी कायाकल्प किया जा सकता है. राज परिवार से जुड़े रहने के बाद भी उनमें सादगी बरकरार है. वे कहते हैं जनता की सेवा करने के लिए ही राजा का जन्म होता है. मैंने जनता की परेशानियों के समाधान को लेकर राजनीति का रास्ता चुना. राजनीति ही एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जिसके माध्यम से बड़े स्तर पर लोगों का विकास किया जा सकता है. विधानसभा में चुनाव हारने के बाद भी मैं विचलित नहीं हुआ. लगातार लोगों की सेवा में जुटा रहा. आखिरकार जनता ने मुझे सेवा करने का मौका दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola