रांची : झाविमो अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी विधानसभा चुनाव परिणाम को लेकर आश्वस्त है़ं वह झाविमो के पक्ष में चुनाव परिणाम आने की बात कर रहे है़ं श्री मरांडी ने कहा कि वर्ष 2014 से यह चुनाव अलग था
झाविमो ने तृणमूल के साथ समझौता किया था़ इस चुनाव में भाजपा और आजसू अलग-अलग चुनाव लड़े़ चुनाव में जाने-पहचाने और परखे हुए चेहरे थे़ रघुवर दास को जनता ने पांच वर्षों तक मौका दिया़ हेमंत सोरेन भी मुख्यमंत्री से लेकर उपमुख्यमंत्री तक रहे़
मैंने भी 28 महीने राज्य का नेतृत्व किया़ जनता ने सबका काम देखा है़ किसके पास कितना विजन है, कौन कितना राज्य को आगे ले जा सकता है, यह सबकुछ साफ है़ उन्होंने कहा कि 28 महीने में मैंने जो काम किया है, वह जनता के मानस में है़ जनता मुझे दुबारा मौका देना चाहती है़ मुझे जनता पर पूरा भरोसा है़ हम सरकार बनाने की स्थिति में होंगे़ हमें जनता का विश्वास हासिल होगा.
