झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 : नक्सली बेटे ने सुनाया था वोट बहिष्कार का फरमान, माता-पिता ने किया मतदान

भाकपा माओवादी के 10 लाख के इनामी नक्सली महाराज प्रमाणिक के वोट बहिष्कार की अपील को उसी के मां-बाप ने ठुकरा दिया. गुरुवार को ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के उम विद्यालय, अमनदिरी के बूथ संख्या 81 पर महाराज प्रमाणिक की मां नीलमणी देवी और पिता जरासिंधु प्रमाणिक ने मतदान किया. महाराज प्रमाणिक की मां और पिता […]

भाकपा माओवादी के 10 लाख के इनामी नक्सली महाराज प्रमाणिक के वोट बहिष्कार की अपील को उसी के मां-बाप ने ठुकरा दिया. गुरुवार को ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के उम विद्यालय, अमनदिरी के बूथ संख्या 81 पर महाराज प्रमाणिक की मां नीलमणी देवी और पिता जरासिंधु प्रमाणिक ने मतदान किया. महाराज प्रमाणिक की मां और पिता ईचागढ़ थाना क्षेत्र के दारुदा गांव में रहते हैं.
इनामी नक्सली के माता–पिता ने आम लोगों से भी लोकतंत्र के महापर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की. कहा कि एक न एक दिन उनका बेटा समाज की मुख्यधारा में जरूर लौटेगा. वह भी आम लोगों की तरह जीवन व्यतीत करेगा. उल्लेखनीय है कि तमाड़ में हार्डकोर नक्सली रहे कुंदन पाहन के मां-बाप और पत्नी ने वोट किया था.
इधर, डीजीपी केएन चौबे ने कहा कि इनामी नक्सली, जो चुनाव बहिष्कार करने और पुलिस के साथ ही आम लोगों के खिलाफ हिंसा पर उतारू हैं. उसके मां-बाप व परिजनों का खुलकर चुनाव में मतदान करना प्रजातंत्र के लिए सुखद संदेश है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >