लापुंग : 65 बूथ पर 66.56 प्रतिशत वोट पड़े

लापुंग : विधानसभा चुनाव में प्रखंड के 65 बूथ पर 66.56 प्रतिशत वोट पड़े. मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हुआ. कुल 47511 वोटरों में 31622 ने अपने मत का प्रयोग किया. इनमें 67.69 प्रतिशत महिला व 65.69 पुरुष शामिल हैं. सबसे अधिक वोट (79.81) बूथ नंबर 400 राजकीयकृत उत्क्रमित मध्य विद्यालय लालगंज में पड़े. जबकि सबसे कम […]

लापुंग : विधानसभा चुनाव में प्रखंड के 65 बूथ पर 66.56 प्रतिशत वोट पड़े. मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हुआ. कुल 47511 वोटरों में 31622 ने अपने मत का प्रयोग किया. इनमें 67.69 प्रतिशत महिला व 65.69 पुरुष शामिल हैं. सबसे अधिक वोट (79.81) बूथ नंबर 400 राजकीयकृत उत्क्रमित मध्य विद्यालय लालगंज में पड़े. जबकि सबसे कम वोट राजकीय प्राथमिक विद्यालय हुल्सू में (51.33) में हुआ. प्रखंड को 10 कलस्टर व दो जोन में बांटा गया था.

उसमें जोनल मजिस्ट्रेट डॉ सौरभ आनंद (प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी) व अंचल पदाधिकारी सह सहायक निर्वाचन सह निबंधन पदाधिकारी रोहित सिंह (जोनल पदाधिकारी) को बनाया गया. राजकीय मध्य विद्यालय लापुंग में मतदाताओं की लंबी लाइन दिखी. भाजपा प्रत्याशी देवकुमार धान ने देवगांव नवाटोली बूथ पर अपना वोट डाला.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >