झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 : सिर्फ कागज पर चल रही हैं सरकार की योजनाएं : बाबूलाल मरांडी

जमशेदपुर/ललपनिया/बुढ़मू : झाविमो सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में लोग भूख से मर रहे हैं. किसान आत्महत्या कर रहे हैं, लेकिन सरकार को इसकी चिंता नहीं है. सरकार की योजनाएं सिर्फ कागज पर चल रही है. रोजगार के अभाव में झारखंड के लोग दूसरे प्रदेशों में पलायन कर रहे हैं. […]

जमशेदपुर/ललपनिया/बुढ़मू : झाविमो सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में लोग भूख से मर रहे हैं. किसान आत्महत्या कर रहे हैं, लेकिन सरकार को इसकी चिंता नहीं है.
सरकार की योजनाएं सिर्फ कागज पर चल रही है. रोजगार के अभाव में झारखंड के लोग दूसरे प्रदेशों में पलायन कर रहे हैं. सिंचाई के नाम से डोभा का खेल खेला जा रहा है. पूर्व सीएम श्री मरांडी ने गोमिया से झाविमो प्रत्याशी गौतम तिवारी, के समर्थन में गुरुवार को साड़म के संतोषी माता मंदिर परिसर में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे. वहीं जमशेदपुर में पत्रकारों से कहा िक पहले चरण तथा अन्य चरणों के होने वाले मतदान के जो सर्वे की रिपोर्ट आ रही है, उससे स्पष्ट हो रहा है कि झाविमो को 42 से ज्यादा सीटें मिलेंगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >