झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 : थाली से प्याज गायब, हटायें इस सरकार को: शत्रुघ्न सिन्हा

चौपारण/बाघमारा : कांग्रेस के स्टार प्रचारक शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि नोटबंदी की मार से जनता अब तक उबर नहीं पायी है. सरकार ने जीएसटी लगा छोटे-छोटे व्यापारियों के साथ आमलोगों पर अतिरिक्त बोझ डाल दिया. वह गुरुवार को बरही के कांग्रेस प्रत्याशी उमाशंकर अकेला के चुनावी सभा में बोल रहे थे. कहा िक सत्ता […]

चौपारण/बाघमारा : कांग्रेस के स्टार प्रचारक शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि नोटबंदी की मार से जनता अब तक उबर नहीं पायी है. सरकार ने जीएसटी लगा छोटे-छोटे व्यापारियों के साथ आमलोगों पर अतिरिक्त बोझ डाल दिया. वह गुरुवार को बरही के कांग्रेस प्रत्याशी उमाशंकर अकेला के चुनावी सभा में बोल रहे थे.
कहा िक सत्ता में रहने के बावजूद मैंने हमेशा सदन में नोटबंदी के विरुद्ध आवाज उठाया था, जिसका परिणाम आज आपके सामने हूं. वहीं बाघमारा में उन्होंने केंद्र सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि नोटबंदी ने देश की मुश्किलें बढ़ा दी. आज देश में सिर्फ टॉल प्लाजा का व्यापार फल-फूल रहा है. किसी ने नहीं सोचा होगा कि इसका असर क्या होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >