रांची : जनता से अाशीर्वाद मांगा महुआ माजी ने

रांची : रांची विधानसभा से महागंठबंधन की उम्मीदवार डॉ महुआ माजी ने रविवार को विभिन्न क्षेत्रों में पदयात्रा कर जनता से आशीर्वाद मांगा. डॉ महुआ माजी ने इस दौरान चुटिया के इंदिरा गाँधी चौक, राम मंदिर, महादेव टोली, सरदार गली, गोसाईं टोली, भट्ठी टोली, धुमसा टोली, सरस्वती विद्या मंदिर के आसपास जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों […]

रांची : रांची विधानसभा से महागंठबंधन की उम्मीदवार डॉ महुआ माजी ने रविवार को विभिन्न क्षेत्रों में पदयात्रा कर जनता से आशीर्वाद मांगा. डॉ महुआ माजी ने इस दौरान चुटिया के इंदिरा गाँधी चौक, राम मंदिर, महादेव टोली, सरदार गली, गोसाईं टोली, भट्ठी टोली, धुमसा टोली, सरस्वती विद्या मंदिर के आसपास जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों से तीर-धनुष छाप में वोट देने की अपील की.
मौके पर महुआ ने कहा कि युवा पीढ़ी अगर सोच ले तो राजधानी में बदलाव लाया जा सकता है. मौके पर शैंकी सिंह भारद्वाज, आयुष कुमार महतो, माखन पाठक, कृष्णा सिंह पाठक, दीपेश, प्रमोद राम, अभिषेक सिंह, अनिल, बिपिन सिंह, अमित आनंद, कुनाल भोक्ता, चिंतामणि सांगा, शालू देवी, अनीता देवी समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >