रांची : हटिया सीट से कांग्रेस प्रत्याशी अजय नाथ शाहदेव ने रविवार को कई मुहल्ले में पदयात्रा कर लोगों से अपने पक्ष में मतदान करने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि भ्रष्ट और निरंकुश रघुवर सरकार को बदलने के लिए हटिया में मुझे अपना आशीर्वाद दें. पिछले पांच सालों में रघुवर सरकार ने रांची शहर को नरक बना दिया है.
ट्रैफिक जाम से जनता परेशान है. पीने के लिए साफ पानी, सफाई व्यवस्था सब फेल है. उन्होंने बिरसा चौक, हवाई नगर, लटमा रोड, चांदनी चौक, हेसाग, सिंह मोड़, हटिया, डोरंडा में पदयात्रा की. उनके साथ निरंजन, पप्पु गद्दी, मो जावेद, राहुल झा,काजल भट्टाचार्य,संजय चौबे व संदीप लाल भी थे.
