झामुमो के हुए भाजपा के फूलचंद

रांची : भाजपा विधायक फूलचंद मंडल ने शनिवार को झामुमो का दामन थामा. इन्हें झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन ने पार्टी की सदस्यता दिलायी. भाजपा ने सिंदरी विधायक फूलचंद मंडल का टिकट काट दिया है. इसको लेकर श्री मंडल नाराज चल रहे थे. श्री मंडल के सदस्यता ग्रहण के दौरान झामुमो केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य, विनोद […]

रांची : भाजपा विधायक फूलचंद मंडल ने शनिवार को झामुमो का दामन थामा. इन्हें झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन ने पार्टी की सदस्यता दिलायी. भाजपा ने सिंदरी विधायक फूलचंद मंडल का टिकट काट दिया है. इसको लेकर श्री मंडल नाराज चल रहे थे. श्री मंडल के सदस्यता ग्रहण के दौरान झामुमो केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य, विनोद पांडेय समेत पार्टी के कई नेता मौजूद थे.

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार श्री मंडल सिंदरी से चुनाव लड़ना चाहते हैं. इसको लेकर उन्होंने झामुमो से टिकट देने का भी आग्रह किया है. हालांकि अभी तक पार्टी की ओर से इस पर कोई निर्णय नहीं लिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >