झारखंड विस चुनाव : बाबूलाल की पार्टी झाविमो ने जारी की स्‍टार प्रचारकों की सूची

रांची : झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर झारखंड विकास मोर्चा (झाविमो) ने अपने स्‍टार प्रचारकों की सूची जारी की है. झाविमों के स्टार प्रचारकों में 34 नेताओं के नाम शामिल हैं. पार्टी ने अपने स्‍टार प्रचारकों की सूची चुनाव आयोग की स्‍वीकृति के लिए भेज दी है. इससे पूर्व कांग्रेस और भाजपा ने भी अपने […]

रांची : झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर झारखंड विकास मोर्चा (झाविमो) ने अपने स्‍टार प्रचारकों की सूची जारी की है. झाविमों के स्टार प्रचारकों में 34 नेताओं के नाम शामिल हैं. पार्टी ने अपने स्‍टार प्रचारकों की सूची चुनाव आयोग की स्‍वीकृति के लिए भेज दी है. इससे पूर्व कांग्रेस और भाजपा ने भी अपने स्‍टार प्रचारकों की सूची जारी की दी है. दोनों ने 40-40 नेताओं को स्‍टार प्रचारक बनाया है.

यहां बता दें कि झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 13 सीटों पर 30 नवंबर को मतदान होने हैं. कुल पांच चरणों में चुनाव होने हैं. 23 दिसंबर को मतगणना की तिथि निर्धारित है. झारखंड विधानसभा चुनाव के दौरान पहले चरण में चतरा, गुमला, बिशुनपुर, लोहरदगा, लातेहार, मनिका, पांकी, डालटनगंज, विश्रामपुर, छतरपुर, हुसैनाबाद, गढ़वा और भावनाथपुर में मतदान होंगे.

झाविमो के स्‍टार प्रचारकों का नाम

1. बाबू लाल मरांडी

2. डॉ सबा अहमद

3. रामचंद्र केशरी

4. डॉ आश्रिता कुजूर

5. विनोद शर्मा

6. प्रदीप यादव

7. बंधु तिर्की

8. अभय सिंह

9. मो खालीद खलील

10. रमेश कुमार राही

11. वीरेन्द्र भगत

12. चन्द्रनाथ भाई पटेल

13. राजीव रंजन मिश्रा

14. संतोष कुमार

15. सरोज सिंह

16. सुरेश प्रसाद

17. रविन्द्र सिंह उर्फ बबलू

18. रामनाथ सिंह

19. उदय शंकर सिंह

20. अजीज ए मुबारकी

21. अशोक वर्मा

22. सुनीता सिंह

23. अंजुला मुर्मू

24. शोभा यादव

25. श्रीराम दूबे

26. सुन्देश्वर मुण्डा

27. संजय टोप्पो

28. भूपेन्द्र सिंह

29. दयानंद राम

30. शरीफ अंसारी

31. आर एन सहाय

32. जीतेन्द्र कुमार रिंकू

33. अजीत महात्मा

34. नुनूलाल मरांडी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >