झारखंड विधानसभा चुनाव : कांग्रेस के निवर्तमान छह विधायकों को फिर से मिलेगा टिकट, हटिया से सुबोध दावेदार

रांची : अपने निवर्तमान छह विधायकों आलमगीर आलम, बादल पत्रलेख, नमन विक्सल कोंगाड़ी, इरफान अंसारी, देवेंद्र सिंह व निर्मला देवी काे कांग्रेस फिर से टिकट देगी. सोमवार को हुई कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक में उक्त निर्णय लिया गया. हालांकि सुखदेव भगत व मनोज यादव के भाजपा में शामिल होने की वजह से लोहरदगा व […]

रांची : अपने निवर्तमान छह विधायकों आलमगीर आलम, बादल पत्रलेख, नमन विक्सल कोंगाड़ी, इरफान अंसारी, देवेंद्र सिंह व निर्मला देवी काे कांग्रेस फिर से टिकट देगी. सोमवार को हुई कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक में उक्त निर्णय लिया गया. हालांकि सुखदेव भगत व मनोज यादव के भाजपा में शामिल होने की वजह से लोहरदगा व बरही सीटों पर उम्मीदवारों की दावेदारी शुरू हो गयी है.
बैठक के दौरान पूर्व सांसद फुरकान अंसारी ने हटिया सीट के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय के नाम का प्रस्ताव रखा. जबकि, सुबोधकांत सहाय ने फुरकान का नाम महगामा विधानसभा सीट के लिए प्रस्तावित किया.
हटिया सीट के लिए कांग्रेस पार्टी में 16 दावेदार हैं. इनमें सुबोधकांत सहाय, रवींद्र सिंह, आलोक दुबे, विनय सिन्हा दीपू, अजय नाथ शाहदेव, लाल किशोर नाथ शाहदेव, प्रेम प्रकाश शाहदेव, अविलास साहू व शशिभूषण राय शामिल हैं.
वहीं, खिजरी सीट को लेकर बेलस तिर्की, राजेश कच्छप, अमूल्य नीरज खलखो, सुंदरी तिर्की व रमा खलखो ने भी दावेदारी की है. प्रदीप बलमुचु की ओर से घाटशिला सीट से दावेदारी की गयी है. इसी प्रकार रांची विधानसभा सीट पर 21, कांके विधानसभा सीट पर 18, बोकारो विधानसभा सीट पर 12 और धनबाद विधानसभा सीट पर 20 से अधिक लोगों ने दावेदारी की है. इधर, प्रदेश अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से पूछा है कि अगर आप चुनाव लड़ना चाहते हैं, तो अपनी दावेदारी करें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >