मारवाड़ी कॉलेज के छात्रों ने जाना कैसे होता है मतदान, इवीएम/वीपीपैट के साथ हुआ मॉकपोल

रांची : स्वीप कार्यक्रम के तहत रांची जिले में इवीएम/वीपीपैट जागरुकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है. शहरी क्षेत्र के विभिन्न कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों में लगातार इवीएम/वीपीपैट का प्रदर्शन किया जा रहा है. इसके तहत सोमवार को मारवाड़ी कॉलेज में छात्रों को इवीएम/वीपीपैट की जानकारी दी गयी और मॉकपोल का आयोजन किया गया. मास्टर ट्रेनर अरुण […]

रांची : स्वीप कार्यक्रम के तहत रांची जिले में इवीएम/वीपीपैट जागरुकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है. शहरी क्षेत्र के विभिन्न कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों में लगातार इवीएम/वीपीपैट का प्रदर्शन किया जा रहा है. इसके तहत सोमवार को मारवाड़ी कॉलेज में छात्रों को इवीएम/वीपीपैट की जानकारी दी गयी और मॉकपोल का आयोजन किया गया.

मास्टर ट्रेनर अरुण सिन्हा और विनोद कुमार ने छात्रों को इवीएम/वीवीपैट की जानकारी देते हुए बताया कि वोट देने पर मतदाता को सात सेकेंड के लिए जिस प्रत्याशी को वोट दिया है, उसका निशान व सीरियल नंबर दिखेगा. इस दौरान कई छात्रों ने मॉकपोल में देखा कि वोट करने के बाद वीपीपैट में सात सेकेंड तक पर्ची दिखाई देती है. छात्रों को बताया गया कि अगर मतदाता को कोई उम्मीदवार पसंद नहीं तो वो नोटा बटन का भी इस्तेमाल कर सकता है.

इस दौरान छात्रों को मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करवाने की भी जानकारी दी गयी. नया वोटर कार्ड बनाने के लिए ऑनलाइन आवेदन, वोटर हेल्पलाइन नंबर 1950, सी-विजिल एप आदि की भी जानकारी सभी को दी गयी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >