भाजपा के भीष्म पितामह थे कैलाशपति मिश्र : रघुवर दास

रांची : मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा है कि स्व कैलाशपति मिश्र भाजपा को भीष्म पितामह थे़ स्वर्गीय मिश्र त्याग, तपस्या और संघर्ष की प्रतिमूर्ति थे़ अपनी संगठनात्मक क्षमता के बल पर स्वर्गीय मिश्र ने भाजपा को गांव-गांव तक पहुंचाया़ मुख्यमंत्री श्री दास रविवार को भाजपा नेता व पूर्व राज्यपाल कैलाशपति मिश्र की पुण्य तिथि […]

रांची : मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा है कि स्व कैलाशपति मिश्र भाजपा को भीष्म पितामह थे़ स्वर्गीय मिश्र त्याग, तपस्या और संघर्ष की प्रतिमूर्ति थे़ अपनी संगठनात्मक क्षमता के बल पर स्वर्गीय मिश्र ने भाजपा को गांव-गांव तक पहुंचाया़ मुख्यमंत्री श्री दास रविवार को भाजपा नेता व पूर्व राज्यपाल कैलाशपति मिश्र की पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि देने पार्टी मुख्यालय पहुंचे थे़ उन्होंने कहा कि स्वर्गीय मिश्र के त्याग व तपस्या के बल पर ही झारखंड में भाजपा बट वृक्ष के समान फैला हुआ है़ भारतीय जन संघ के साथ-साथ भाजपा में उनका योगदान अविस्मरणीय है
संघ के प्रचारक के रूप में भी उनका सराहनीय योगदान रहा मौके पर प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा ने कहा कि भारतीय जनसंघ से लेकर भाजपा तक के सफर में वे पार्टी का नेतृत्व करते रहे़ 1980 में जब भाजपा का गठन हुआ, तो वे पहले प्रदेश अध्यक्ष बने़ लंबे समय तक पार्टी का नेतृत्व किया़ उनके कुशल नेतृत्व में भाजपा देश एवं प्रदेश में एक बड़ी पार्टी बन कर उभरी़ भाजपा संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि गुजरात और राजस्थान के राज्यपाल के रूप मे उनका योगदान आज भी लोगों की जुबान पर है उन्होंने कहा कि एक कुशल संगठनकर्ता एवं आदर्श राजनीतिज्ञ के रूप में उनका योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता है
भाजपा को बुलंदियों तक पहुंचाने की उनकी करिश्माई क्षमता से कार्यकर्ताओं को सीख लेनी चाहिए़ श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश महामंत्री दीपक प्रकाश ,सांसद संजय सेठ, सुबोध सिंंह गुड्डू, कमाल खां, हेमंत दास, सतीश सिन्हा, प्रेम मत्तिल, अजय राय, अमित सिंह, सोना खान, कुणाल यादव,वरुण तिवारी, सूरज चौरसिया, नीरज सिंह, राहुल पांडेय सहित कई लोग शामिल हुए़

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >