विधानसभा चुनाव 2019 : कांग्रेस की जन आक्रोश रैली कल, तैयारी में जुटे कार्यकर्ता

रांची : प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से 30 अक्तूबर को जन आक्रोश रैली का आयोजन किया गया है. रैली विधानसभा मैदान में दिन के 11.30 बजे से होगी. इसमें प्रदेश प्रभारी सह पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह, सह प्रभारी उमंग सिंघार व मैनुल हक, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव, […]

रांची : प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से 30 अक्तूबर को जन आक्रोश रैली का आयोजन किया गया है. रैली विधानसभा मैदान में दिन के 11.30 बजे से होगी.
इसमें प्रदेश प्रभारी सह पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह, सह प्रभारी उमंग सिंघार व मैनुल हक, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव, विधायक दल के नेता आलमगीर आलम मुख्य रूप से मौजूद रहेंगे. इधर पार्टी ने रैली की तैयारी शुरू कर दी है.
प्रदेश प्रवक्ता आलोक दूबे ने बताया कि रैली की सफलता को लेकर दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल में जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है. रैली में कम से कम 25 हजारकांग्रेस कार्यकर्ताओं की उपस्थिति सुनिश्चित कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है.
राजधानी रांची में विधानसभावार कांग्रेस नेताओं को अलग-अलग जिम्मेदारी दी गयी है. रांची महानगर व रांची जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के प्रभारी सह कार्यकारी अध्यक्ष राजेश ठाकुर व मुख्यालय प्रभारी केशव महतो कमलेश रैली की मॉनिटरिंग कर रहे हैं. महानगर अध्यक्ष संजय पांडेय व ग्रामीण अध्यक्ष सुरेश बैठा शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में बैठक कर लोगों की भागीदारी सुनिश्चित कर रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >