रांची : हज (स्वास्थ्य) के राज्य नोडल पदाधिकारी डॉ मोहम्मद जसीम आजाद ने राज्य के सिविल सर्जनों के लिए हज यात्रियों को ओरल पोलियो ड्रॉप, मेनिनगोकोकल मेनेंजाइटिस और इंफ्लुएंजा वैक्सीन टीकाकरण के लिए जिलावार तिथि व चयनित स्थानों की सूची जारी की है़
राज्य के विभिन्न जिलों से लगभग 2115 आजमीन, हज के लिए रवाना होंगे, जो रांची से 21 और कोलकाता से 25 जुलाई से रवाना होंगे़ सभी संबंधित सिविल सर्जन से कहा गया कि वे तय तिथि को हज यात्रियों को ओरल पोलियो व इंफ्लुएंजा वैक्सीन का टीकाकरण करेंगे और हेल्थ कार्ड देकर उसे एयरपोर्ट में प्रस्तुत करने का निर्देश भी देंगे़
