मवेशी व्यापार को लेकर हुए विवाद में हुई थी कुरबान की हत्या

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Jul 2014 12:54 PM

विज्ञापन

रांची: लापुंग के फतेहपुर बाजार में गत सात जून को व्यवसायी कुरबान अंसारी की हत्या ओड़िशा में मोबिन मियां के साथ मवेशी व्यवसाय के विवाद को लेकर हुई थी. विवाद के कारण ही मोबिन मियां ने इदरीश मियां, एनामुल मियां और चार अपराधियों के साथ मिल कर उसकी हत्या करवा दी. इसकी जानकारी पुलिस को […]

विज्ञापन

रांची: लापुंग के फतेहपुर बाजार में गत सात जून को व्यवसायी कुरबान अंसारी की हत्या ओड़िशा में मोबिन मियां के साथ मवेशी व्यवसाय के विवाद को लेकर हुई थी. विवाद के कारण ही मोबिन मियां ने इदरीश मियां, एनामुल मियां और चार अपराधियों के साथ मिल कर उसकी हत्या करवा दी.

इसकी जानकारी पुलिस को अनुसंधान में मिली है. अनुसंधान में मिले तथ्य के अनुसार कुरबान अंसारी सात जून को फतेहपुर बाजार पहुंचा. तब उसके पास भोला नामक एक युवक आया. भोला ने उसकी पहचान इदरीश से करवायी. इसके बाद भोला वहां से चला गया.

इसी बीच वहां चार अपराधी पहुंचे और कुरबान पर गोली चलाने लगे. गोली चलता देख कुरबान वहां से भागने लगा. उसके बाद अपराधियों ने उसे दौड़ा कर पांच-छह गोली मारी, जिससे घटनास्थल पर कुरबान की मौत हो गयी. पुलिस को कुरबान के पिता कासीम मियां ने बताया है कि जब अपराधी उनके बेटे पर गोली चला रहे थे. तब एनामुल भी अपराधियों को कुरबान मियां का पहचान कर रहा था. पुलिस के अनुसार मोबिन और कुरबान अंसारी मवेशी खरीद-बिक्री का काम एक साथ करते थे, लेकिन कुरबान के मवेशियों को मोबिन साजिश के तहत लूटवा देता था. कुरबान के सात लाख रुपये भी ओड़िशा में लूटवा दिये गये थे. इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola