प्रधानमंत्री मोदी रांची में : ...और छोटे-छोटे बच्चे भी लगा रहे थे मोदी मोदी... के नारे

रांची : पीएम नरेंद्र मोदी के प्रति छोटे-छोटे बच्चों और महिलाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था. मोदी का पोस्टर लेकर बच्चे मोदी-मोदी के नारे लगा रहे थे. वहीं महिलाएं भी घंटों खड़ी होकर देश का नेता कैसा हो, नरेंद्र मोदी जैसा हो का नारा लगा रही थीं. जब पीएम सामने आये, तो महिलाओं […]

रांची : पीएम नरेंद्र मोदी के प्रति छोटे-छोटे बच्चों और महिलाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था. मोदी का पोस्टर लेकर बच्चे मोदी-मोदी के नारे लगा रहे थे. वहीं महिलाएं भी घंटों खड़ी होकर देश का नेता कैसा हो, नरेंद्र मोदी जैसा हो का नारा लगा रही थीं. जब पीएम सामने आये, तो महिलाओं ने उन पर फूलों की बारिश कर स्नेह का इजहार किया. मोदी के दीदार के लिए दूर-दराज गांवों से भी महिलाएं आयी थी. इसके अलावा रांची एयरपोर्ट से राजभवन के बीच घरों की छतों पर भी लोग मोदी की एक झलक पाने के लिए घंटों बैठे रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >