प्रधानमंत्री मोदी रांची में : ....जब तेजी से बाइक लेकर घुसा युवक, पकड़ाया

रांची : राजभवन के पास कचहरी से कांके रोड जाने वाले हर वाहन को रोक दिया गया था. एेसे में एक युवक हेलमेट लगाकर तेजी से कचहरी से कांके रोड की ओर जाने की कोशिश करने लगा. सुरक्षाकर्मियों ने आवाज देकर उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन उसने अपनी गाड़ी की रफ्तार अौर तेज कर […]

रांची : राजभवन के पास कचहरी से कांके रोड जाने वाले हर वाहन को रोक दिया गया था. एेसे में एक युवक हेलमेट लगाकर तेजी से कचहरी से कांके रोड की ओर जाने की कोशिश करने लगा. सुरक्षाकर्मियों ने आवाज देकर उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन उसने अपनी गाड़ी की रफ्तार अौर तेज कर दी. यह देख तैनात सुरक्षाकर्मियों ने उक्त युवक को चारों तरफ से घेर लिया अौर उसे रुकने पर मजबूर कर दिया.
सुरक्षाकर्मियों ने उक्त युवक के बाइक की चाबी छीन ली और हेलमेट उतारने का निर्देश दिया. युवक ने खुद को छात्र बताते हुए अपनी गलती पर माफी मांगी. सुरक्षाकर्मियों द्वारा आवश्यक जांच के बाद युवक को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >