रांची सीट से कितने प्रत्याशी होंगे चुनाव मैदान में, फैसला आज

रांची : रांची संसदीय सीट से कितने उम्मीदवार चुनाव मैदान में रहेंगे, यह 22 अप्रैल को तय हो जायेगा. 22 अप्रैल को नाम वापस लेने का अंतिम दिन है. दिन के 11 बजे से तीन बजे तक नाम वापस लेने का समय निर्धारित है. नाम वापसी के बाद उम्मीदवारों का नाम तय हो जायेगा. इसके […]

रांची : रांची संसदीय सीट से कितने उम्मीदवार चुनाव मैदान में रहेंगे, यह 22 अप्रैल को तय हो जायेगा. 22 अप्रैल को नाम वापस लेने का अंतिम दिन है. दिन के 11 बजे से तीन बजे तक नाम वापस लेने का समय निर्धारित है. नाम वापसी के बाद उम्मीदवारों का नाम तय हो जायेगा.
इसके बाद जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त द्वारा प्रत्याशियों को सिंबल आवंटित कर दिया जायेगा. रांची संसदीय सीट के लिये कुल 35 लोगों ने नामांकन दाखिल किया था. स्क्रूटनी के बाद 12 लोगों का नामांकन रद्द कर दिया गया. एक अभ्यर्थी अंजनी पांडेय के नामांकन पर अभी निर्णय लेना बाकी है. 22 अप्रैल को तीन बजे के बाद उम्मीदवारों की विधिवत घोषणा कर दी जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >