विधायक को शो-कॉज, सात दिन में मांगा जवाब

रांची : विधायक जयप्रकाश भाई पटेल को झामुमो ने शो-कॉज किया है. पार्टी के महासचिव सुप्रीयो भट्टाचार्य ने श्री पटेल को इस संबंध में पत्र भेजा है. इसमें कहा है कि 19 अप्रैल को हजारीबाग में संवाददाता सम्मेलन कर आपने राज्य में हो रहे लोकसभा चुनाव में एनडीए उम्मीदवारों और उनके नेता नरेंद्र मोदी पर […]

रांची : विधायक जयप्रकाश भाई पटेल को झामुमो ने शो-कॉज किया है. पार्टी के महासचिव सुप्रीयो भट्टाचार्य ने श्री पटेल को इस संबंध में पत्र भेजा है. इसमें कहा है कि 19 अप्रैल को हजारीबाग में संवाददाता सम्मेलन कर आपने राज्य में हो रहे लोकसभा चुनाव में एनडीए उम्मीदवारों और उनके नेता नरेंद्र मोदी पर आस्था व्यक्त करते हुए उनकी जीत का आह्वान किया है.

जो पार्टी के विधान के विरुद्ध है और सिद्धांत के साथ विश्वासघात है, इसलिए सात दिनों के अंदर आप स्पष्टीकरण का जवाब दें कि क्यों नहीं आपके खिलाफ अनुशासनहीनता और विश्वासघात के लिए कार्रवाई की जाये.
कौन हैं जयप्रकाश भाई पटेल
मांडू से विधायक जयप्रकाश भाई पटेल झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन के बेहद नजदीक माने जाने वाले स्व टेकलाल महतो के पुत्र है़ं स्व टेकलाल महतो राज्य के प्रभावशाली नेता थे़ एक वर्ग विशेष में गहरी पैठ थी़ जेपी पटेल के पिता झारखंड आंदोलन के अग्रणी नेता रहे़ पटेल झारखंड में मंत्री भी रह चुके है़ं
जेपी पटेल के ससुर मथुरा महतो भी झामुमो में रहे है़ं मथुरा महतो भी मंत्री रह चुके है़ं एक खास इलाके में इनके परिवार का राजनीतिक कद बड़ा रहा है़ ऐसे में जेपी पटेल का बागी होना झामुमो के लिए बड़ा झटका है़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >