कांग्रेस : चुनाव तक प्रभारियों को क्षेत्र में ही रहने का निर्देश

रांची : प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने लोकसभा चुनाव में महागठबंधन प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के लिए सभी लोकसभा में प्रभारियों और सह प्रभारियों का मनोनयन किया है. पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अजय कुमार ने चुनाव अभियान के दौरान प्रभारियों को चुनाव क्षेत्रों में ही प्रवास करने का निर्देश दिया है. प्रभारियों को पूर्व […]

रांची : प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने लोकसभा चुनाव में महागठबंधन प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के लिए सभी लोकसभा में प्रभारियों और सह प्रभारियों का मनोनयन किया है. पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अजय कुमार ने चुनाव अभियान के दौरान प्रभारियों को चुनाव क्षेत्रों में ही प्रवास करने का निर्देश दिया है.

प्रभारियों को पूर्व में गठित सेक्टर इंचार्जों की बैठक, प्रत्येक प्रखंड में कंट्रोल रूम की स्थापना और कंट्रोल रूम के लिए प्रभारी व तीन सदस्यीय समिति गठित करने को कहा गया है.
रांची के लिए प्रभारी अशोक चौधरी, सहप्रभारी अजय सिंह व कर्नल संजय प्रकाश, हजारीबाग के लिए प्रभारी केशव महतो कमलेश, सहप्रभारी शहजादा अनवर व मो जमाल, धनबाद के लिए प्रभारी सुल्तान अहमद व सहप्रभारी वैभव सिन्हा, लोहरदगा के लिए शिव कुमार भगत, सहप्रभारी सुदीप तिग्गा व आलोक कुमार दूबे, चतरा के लिए प्रभारी भीम कुमार, सहप्रभारी प्रमोद सिंह, चाईबासा के लिए प्रभारी रमा खलखो, सहप्रभारी राहुल आदित्य, खूंटी के लिए प्रभारी नमन विक्सल कोंगाड़ी, सहप्रभारी शशिभूषण राय, डॉ बिरसा उरांव व डॉ अजय शाहदेव, पलामू के लिए प्रभारी चंद्रशेखर शुक्ला, सहप्रभारी आशिक अंसारी, दुमका के लिए प्रभारी सुशील मरांडी, सहप्रभारी हरिमोहन मिश्र, राजमहल के लिए प्रभारी बजरंगी यादव, सहप्रभारी तनवीर आलम, गोड्डा के लिए प्रभारी राजेश रंजन, सहप्रभारी फैयाज कैसर, जमशेदपुर के लिए प्रभारी रवींद्र कुमार झा, सहप्रभारी इंद्रजीत कालरा व मनोज सरदार, गिरिडीह के लिए प्रभारी सतीश केडिया, सहप्रभारी डाॅ सीके ठाकुर व नरेंद्र सिन्हा, कोडरमा के लिए प्रभारी ईश्वर आनंद, सहप्रभारी नारायण बर्णवाल व धनंजय सिंह को बनाया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >