रांची : कांटाटोली फ्लाइओवर निर्माण में तेजी के लिए स्कूल बसों के रूट व समय में होगा परिवर्तन

सीबीएसइ स्कूलों के प्राचार्यों के साथ बैठक में बोले ट्रैफिक एसपी रांची : कांटाटोली फ्लाइओवर निर्माण कार्य में तेजी लाने के लिए वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने का निर्णय जल्द लिया जा सकता है. इसके लिए कवायद शुरू कर दी गयी है. आइसीएसइ स्कूल वाहनों के रूट और समय में बदलाव को लेकर ट्रैफिक […]

सीबीएसइ स्कूलों के प्राचार्यों के साथ बैठक में बोले ट्रैफिक एसपी
रांची : कांटाटोली फ्लाइओवर निर्माण कार्य में तेजी लाने के लिए वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने का निर्णय जल्द लिया जा सकता है. इसके लिए कवायद शुरू कर दी गयी है. आइसीएसइ स्कूल वाहनों के रूट और समय में बदलाव को लेकर ट्रैफिक एसपी अजीत पीटर डुंगडुंग पूर्व में बैठक कर चुके हैं.
वहीं मंगलवार को दिल्ली पब्लिक स्कूल में राजधानी के सीबीएसइ स्कूलों के प्रधानाचार्यों के साथ ट्रैफिक एसपी अजीत पीटर डुंगडुंग ने बैठक की. बैठक में स्कूल बसों के लिए यातायात की समस्याएं दूर करने पर चर्चा हुई. कांटाटोली फ्लाइओवर के निर्माण कार्य के कारण कांटाटोली जाने के रास्ते में आवागमन आठ माह तक बंद होने पर बसों का संचालन नये रास्ते से किया जायेगा. स्कूल बसों के मार्ग परिवर्तित करने के लिए ट्रैफिक एसपी ने विभिन्न संभावित मार्गों पर हो रही परेशानियों को दूर करने पर चर्चा की.
ट्रैफिक एसपी ने बताया कि बहू बाजार व सुजाता चौक मार्ग पर लग रहे जाम की समस्या को दूर करने के लिए एटीसीएस (एडेप्टिव ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम) पर काम होगा, जो संभावित विविधता का पता लगाने की कोशिश करेगा. नियमों का उल्लंघन करनेवालों पर कार्रवाई की जायेगी.
ट्रैफिक एसपी ने प्रधानाचार्य को आश्वासन दिया कि आवागमन की समस्याओं को शीघ्र दूर किया जायेगा. स्कूली बच्चों के आवागमन के साधन में आगे समस्या उत्पन्न नहीं होगी. डीपीएस के प्राचार्य डाॅ राम सिंह ने भी कई सुझाव दिये. बैठक में अधिकांश स्कूलों के प्रबंधक और प्राचार्य ने ट्रैफिक एसपी को सहयोग करने का आश्वासन दिया है. पुलिस अधिकारी इस बिंदु पर भी विचार कर रहे हैं चुनाव के बाद ही कांटाटोली में फ्लाई ओवर के निर्माण कार्य में तेजी लाने के लिए वाहनों का प्रवेश बंद किया जाये.
तत्काल वाहनों का प्रवेश बंद करने से रांची में मतदान के दिन मतदान केंद्रों तक लोगों को पहुंचने में परेशानी हो सकती है.इधर, स्मार्ट सिटी तैयार होने के बाद वहां भी अलग से ट्रैफिक व्यवस्था होगी. वहां पर अलग से ट्रैफिक पुलिस के जवानों की तैनाती होगी. स्मार्ट सिटी इलाके में ट्रैफिक व्यवस्था नियंत्रण से लेकर ट्रैफिक सिस्टम के सुचारु संचालन के लिए अलग से योजना तैयार की जा रही है. योजना तैयार करने से संबंधित काम भी ट्रैफिक एसपी ने शुरू कर दिया है.
वाहनों के परिचालन के लिए तैयार स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर
बहूबाजार से कर्बला चौक होते हुए गुदड़ी बाजार से रतन प्लाजा तक.
मिशन चौक होते हुए प्लाजा चौक से लालपुर चौक तक
लालपुर चौक से कोकर चौक तक
कोकर चौक से प्रभात खबर कार्यालय होते हुए मेन रोड हनुमान मंदिर तक
बूटी मोड़ से खेलगांव होते हुए टाटीसिलवे चौक तक
खेलगांव चौक से सदाबहार चौक होते हुए रामपुर चौक
खादगढ़ा बस स्टैंड से लोवाडीह होते हुए सदाबहार चौक से नामकुम चौक तक
झारखंड बस स्टेट डिपो से मुंडा चौक चौक होते हुए प्रति पथ से नामकुम चौक

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >