रांची : झोला टांगने वाले नेता जी लगे किनारे, मैडम को मिला टिकट

रांची : गप्पू चचा को अब चैन मिला. रांची, चतरा, कोडरमा की घोषणा आखिर भाजपा ने कर ही दी. कांग्रेस भी चतरा और रांची में पहले ही घोषणा कर चुकी है. कोडरमा से बाबूलाल लड़ेंगे. यानी सीन अब साफ हो गया है. गप्पू चचा रात-रात तक जगे रहते थे कि पता नहीं कब घोषणा कर […]

रांची : गप्पू चचा को अब चैन मिला. रांची, चतरा, कोडरमा की घोषणा आखिर भाजपा ने कर ही दी. कांग्रेस भी चतरा और रांची में पहले ही घोषणा कर चुकी है. कोडरमा से बाबूलाल लड़ेंगे. यानी सीन अब साफ हो गया है.
गप्पू चचा रात-रात तक जगे रहते थे कि पता नहीं कब घोषणा कर दे. अब दिन में घोषणा हो गयी. अब गप्पू चचा गिरिनाथ को लेके परेशान हैं. उ बेचारा न ऐने का रहा, न उने का. राजद से भी बाहर हुए कि इधर से टिकट मिल जायेगा पर सुनील सिंह फिर बाजी मार लिये. कहां तो उनका टिकट कटना था, पर ऐसा सेटिंग किया कि टिकट बच गया.
मैडम तो टिकट की गारंटी पर ही आयी थी, सो मिल गया. बेचारे झोला टांगने वाले नेता जी को किनारे लगवा दिया. गप्पू चचा कहते हैं कि रांची में संजइया तो गजबे हाइ जंप मारा. महानगर अध्यक्ष था, खादी बोर्ड लिया और अब ऐके बार हाइ जंप मारके सीधे लोकसभा का टिकट हथिया लिया. बेचारे चचा जान हाथ मलते रहे गये. उनकी घुरकी भी कोई काम नहीं आयी. गप्पू चचा कह रहे हैं कि चुनाव तो अबरी गजबे होगा. खूब मजा आयेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >