एक फूल दो माली टाइप भिड़ रहल है अफसर

कई बार रांची के पास की सीट पर टिकट के लिए दूगो पूर्व आइपीएस अफसर लोग लड़ रहा है. दूनो नौकरी छोड़ कर एके ठो पार्टी पर पंजा गाड़ा है. एक थोड़ा जवान है, तो दूसरा अनुभवी है. दूनो दिल्ली का चक्कर लगा रहा है. सुनते हैं कि जवनका का पलड़ा ज्यादे भारी है. पुरनका […]

कई बार रांची के पास की सीट पर टिकट के लिए दूगो पूर्व आइपीएस अफसर लोग लड़ रहा है. दूनो नौकरी छोड़ कर एके ठो पार्टी पर पंजा गाड़ा है. एक थोड़ा जवान है, तो दूसरा अनुभवी है. दूनो दिल्ली का चक्कर लगा रहा है. सुनते हैं कि जवनका का पलड़ा ज्यादे भारी है. पुरनका तो पिछला दू बार से नहीं सक रहा था. तबो तो पार्टी बहुते सम्मान दिया था. चुनाव हारने पर भी राष्ट्रीय स्तर का पद मिला था उनको.
अब और केतना मौका मिलेगा उनको. इहे सब से लगता है कि पार्टी नयका को मौका देगी. खैर, जिसको भी टिकट मिले. एगो बात है. इहां दूनो में से कौनो टिकट नहीं मिलने पर पार्टी छोड़ कर जाने की बात नहीं कर रहा है. अब आज के जमाने में इहे कम बड़ी बात तो नहीं है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >